Home राज्यJammu Kashmir श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: वैष्णो देवी बनेगा देश का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र, श्राइन बोर्ड ने मास्टर प्लान को दी मंजूरी

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: वैष्णो देवी बनेगा देश का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र, श्राइन बोर्ड ने मास्टर प्लान को दी मंजूरी

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: वैष्णो देवी बनेगा देश का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र, श्राइन बोर्ड ने मास्टर प्लान को दी मंजूरी

Mata Vaishno Devi: जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में विकसित किया जाएगा. इसके लिए श्राइन बोर्ड ने पहल शुरू कर दी है.

Mata Vaishno Devi: जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में विकसित किया जाएगा. इसके लिए श्राइन बोर्ड ने पहल शुरू कर दी है. श्राइन बोर्ड ने रविवार को माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करना और आध्यात्मिक अनुभव को और अधिक सुगम बनाना है. तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और सुविधाओं के सुधार के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है. यह समिति वर्तमान व्यवस्थाओं का आकलन कर बोर्ड को अपनी विस्तृत सिफारिशें सौंपेगी, जिससे भविष्य की विकास रणनीतियां तय की जा सकें. श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में इन योजनाओं को मंजूरी दी गई.

विशेष समिति सुधारेगी यात्रियों की सुविधाएं

प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को भारत के अग्रणी और सबसे जीवंत आध्यात्मिक स्थल में बदलने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय अंतिम रूप दिए गए हैं. उपराज्यपाल ने बताया कि मंदिर बोर्ड ने तीन पहलों को मंजूरी दी है, जिनमें ‘मां शक्ति’ की आध्यात्मिक विरासत को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय, एक प्रकाश-ध्वनि शो और माता वैष्णो देवी मंदिर पर एक वृत्तचित्र शामिल हैं. प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड ने रिक्त पदों को भी भरने का भी निर्णय लिया है और भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के अनुरूप माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर सेवा प्रदाताओं, जैसे कि टट्टू चालकों और पिठू संचालकों के लिए पुनर्वास योजना के निर्माण और चरणबद्ध कार्यान्वयन को मंजूरी दी गई है. श्राइन बोर्ड ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और युवा उद्यमियों से खरीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है.

कटरा शहर का भी होगा कायाकल्प

प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड माता वैष्णो देवी की भेंटों की खरीद स्थानीय स्तर पर करने की योजना बना रहा है, जिससे प्राप्त धनराशि सामुदायिक विकास में लगाई जा सकेगी. बोर्ड ने आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को NEET परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि चूंकि यह पूजनीय तीर्थस्थल कटरा शहर को, जो माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा का आधार है और वैश्विक मानचित्र पर स्थान देता है, इसलिए बोर्ड ने शहर के विकास में योगदान देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड का संकल्प है कि कटरा को स्वच्छ, जीवंत और आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित बनाया जाए ताकि निवासियों और लाखों तीर्थयात्रियों को सुविधाएं मिल सके. प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने जम्मू क्षेत्र में खेल क्षेत्र के विकास का नेतृत्व करने का भी निर्णय लिया है. इसके तहत युवा प्रतिभाओं को निखारना, युवाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय खेल शक्ति केंद्र में बदलना शामिल है.

ये भी पढ़ेंः महाशिवरात्रि पर महापाप करने से बचें, शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, पढ़ें पूजा नियम

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?