Net Blouse Designs: अगर आप भी फैशन की दुनिया में छाना चाहती हैं, तो अपनी खूबसूरत और डिजाइनर साड़ियों के साथ नेट के ब्लाउज पहन सकती है. आज आपके लिए उन्हीं के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं.
16 February, 2026
फैशन की दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका मैजिक कभी कम नहीं होता, नेट फैब्रिक उन्हीं में से एक है. सॉफ्ट, ट्रांसपेरेंट और बहुत सोफिस्टिकेटेड, नेट के ब्लाउज ट्रेडिशनल साड़ी को भी एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. चाहे लंदन में कोई वेडिंग रिसेप्शन हो, न्यूयॉर्क की दिवाली पार्टी या मुंबई में फैमिली फंक्शन, एक शानदार नेट ब्लाउज आपके पूरे लुक को बदल सकता है. ये सिर्फ साड़ी के साथ पहना जाने वाला एक फैब्रिक नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट पीस है जो आपकी पसंद और स्टाइल को बयां करता है.

क्यों हैं पॉपुलर?
नेट ब्लाउज़ का इतना पॉपुलर होने का सबसे बड़ा रीज़न है इनकी वर्सेटिलिटी. नेट फैब्रिक एक खाली कैनवस की तरह होता है जिस पर आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं. इसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए ट्रांसपेरेंट छोड़ा जा सकता है, या फिर रॉयल ब्राइडल लुक के लिए भारी कढ़ाई के साथ तैयार किया जा सकता है. ये भारी सिल्क से लेकर हल्की शिफॉन और जॉर्जेट साड़ियों के साथ भी खूब जंचता है.

शीयर बैक
इस तरह के ब्लाउज़ आजकल का सबसे हॉट ट्रेंड है. इसमें ब्लाउज का अगला हिस्सा सॉलिड होता है, लेकिन पीछे का हिस्सा पूरी तरह से नेट का बना होता है. इसकी बैक ही सबसे बड़ी खासियत है, इसलिए बालों को बांधना ना भूलें ताकि डिजाइन साफ दिखे.
यह भी पढ़ेंःत्योहारों पर चढ़ा चोगा स्टाइल का खुमार, Kareena से Alia तक, क्यों हर हसीना की पहली पसंद बना ये शाही लिबास?

हाई-नेक
कंधे और गले के पास नेट का इस्तेमाल करके बनाया गया हाई-नेक ब्लाउज एक विक्टोरियन और क्लासी लुक देता है. आप अपनी साड़ी के साथ इसे पेयर करके एलिगेंट लुक पा सकती हैं.

फुल शीयर स्लीव्स
फुल स्लीव ट्रांसपेरेंट बाजू हाथों को एक पतला और लंबा लुक देती हैं. अगर आप सिंपल दिखना चाहती हैं तो नेट वाली स्लीव्स बनवाएं. इसके अलावा अगर आपको चमक-धमक पसंद है तो थ्रेड वर्क वाली स्लीव्स चुनें.

एम्ब्रॉयडर्ड नेट
अगर आप किसी बड़े फंक्शन में जाने की तैयारी कर रही हैं और आपको हैवी लुक चाहिए, तो एम्ब्रॉयडर्ड नेट भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ब्लाउज को एक 3D इफेक्ट मिलता है.
यह भी पढ़ेंः त्योहारों पर दिखना है क्लासी और रहना है कंफर्टेबल? ये 6 एम्ब्रॉयडरी वाले Kurta Sets आपको देंगे परफेक्ट लुक
