Home राज्य अजित पवार के प्लेन क्रैश पर रोहित पवार के चौंकाने वाले आरोप, VSR कनेक्शन और ब्लैक बॉक्स पर सरकार को घेरा

अजित पवार के प्लेन क्रैश पर रोहित पवार के चौंकाने वाले आरोप, VSR कनेक्शन और ब्लैक बॉक्स पर सरकार को घेरा

by Live Times
0 comment
Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने जांच एजेंसी की भूमिका और एविएशन कंपनी VSR को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है

  • मुंबई से मनीष सिंह की रिपोर्ट

18 February, 2026

महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार प्लेन क्रैश पर सियासत और कॉरपोरेट कनेक्शन को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने एविएशन कंपनी VSR को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों की भूमिका, सरकारी निर्णयों की पारदर्शिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने प्लेन का ब्लैक बॉक्स गायब होने पर सवाल उठाए.

रोहित पवार ने क्या कहा ?

रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि VSR कंपनी से जुड़े मामलों की “स्वतंत्र और निष्पक्ष जाँच” होनी चाहिए। उनका आरोप है कि कंपनी को कुछ सरकारी फैसलों में अनुचित लाभ मिला और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उन फैसलों में किस स्तर पर किसकी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में VSR कंपनी को काम मिला, उनकी निविदा प्रक्रिया (टेंडरिंग प्रोसेस) की पारदर्शिता पर सवाल हैं। क्या सभी नियमों का पालन हुआ? क्या किसी तरह का राजनीतिक दबाव या प्रभाव इस्तेमाल हुआ? रोहित पवार ने यह भी कहा कि अगर सब कुछ नियमों के तहत हुआ है तो सरकार को खुद आगे आकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा “साफ नीयत है तो जांच से डर कैसा?”

जांच को लेकर उठाए गए सवाल

रोहित पवार ने विशेष रूप से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी टिप्पणी की। उनका कहना है कि यदि विपक्ष से जुड़े किसी व्यक्ति या कंपनी पर आरोप लगता है तो तुरंत कार्रवाई होती है। लेकिन सत्ता से जुड़े लोगों के मामलों में जांच की गति धीमी हो जाती है। इसलिए VSR कंपनी के मामले में उच्चस्तरीय या न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि जनता को भरोसा हो सके कि जांच निष्पक्ष है।

ब्लैक बॉक्ट कैसे जल सकता है?

कुछ दिन पहले, ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर को मामूली नुकसान होने की खबरें आईं। अब, रोहित पवार ने इस मामले पर कुछ सवाल उठाए हैं। रोहित पवार ने कहा कि “कहा जा रहा है कि जिस फ्लाइट में अजित पवार थे, उसमें एक्स्ट्रा फ्यूल कैन थे और ये फ्यूल कैन ब्लैक बॉक्स के पास रखे गए थे, जिसकी वजह से ब्लैक बॉक्स भी जल गया। उन्होंने यह भी कहा कि DGCA को फ्लाइट प्लान नहीं दिया गया था, और हमारा मानना ​​है कि फ्लाइट को मार गिराया गया था। ब्लैक बॉक्स सबसे सुरक्षित डिवाइस है, यह पानी के नीचे या आग में भी बच सकता है।” उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास कुछ दस्तावेज बिखरे थे. वे कागज नहीं जले, लेकिन ब्लैक बॉक्स जल गया यह कैसे हो सकता है.

क्या होता है ब्लैक बॉक्स

  • विमान में लगा “ब्लैक बॉक्स” दो मुख्य उपकरणों से मिलकर बना होता है।
  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) – उड़ान की तकनीकी जानकारी दर्ज करता है।
  • कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) – पायलटों की बातचीत और कॉकपिट की आवाजें रिकॉर्ड करता है।

यह भी पढ़ें- मायावती का गठबंधन से तौबाः अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, कहा- SP और BJP आंबेडकर विचारधारा की विरोधी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?