Home मनोरंजन 75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं ‘टॉक्सिक’ टक्कर की तैयारी!

75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं ‘टॉक्सिक’ टक्कर की तैयारी!

by Preeti Pal
0 comment
75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं 'टॉक्सिक' टक्कर की तैयारी!

Dhurandhar: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 75 दिन पूरे कर लिए हैं. अब साउथ स्टार यश के टकराने के लिए भी तैयार हैं रणवीर.

18 February, 2026

बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब वो पर्दे पर आते हैं, तो सिर्फ शोर नहीं, सीधा धमाका होता है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में अपने 75 दिन पूरे कर लिए हैं. सबसे मजेदार बात ये है कि ढाई महीने बीत जाने के बाद भी इस फिल्म का क्रेज ऑडियन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी हिट का खिताब अपने नाम कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘घातक’

फिल्म की को-प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्टर शेयर करते हुए इस बात का जश्न मनाया. उन्होंने लिखा कि फिल्म अभी भी ‘धुरंधर’ एनर्जी और ऑडियन्स के ‘घातक’ प्यार के दम पर सिनेमाघरों में टिकी हुई है. जहां आज-तल फिल्में अक्सर एक-दो हफ्तों में ही बॉक्स ऑफिस से सिमट जाती हैं, वहीं, ‘धुरंधर’ का 75 दिनों का ये सफर किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी जीत है.

 Dhurandhar
Dhurandhar

रिकॉर्ड्स की सुनामी

अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो ‘धुरंधर’ ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें छूना फिलहाल किसी के लिए भी नामुमकिन लग रहा है. भारत में इस फिल्म ने अब तक 830 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा बात अगर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की करें, तो वहां भी रणवीर का जलवा बरकरार है. फिल्म ने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ ‘धुरंधर’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ (1,080 करोड़) और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (हिन्दी डब 1,087 करोड़) के रिकॉर्ड को धूल चटा दी है. इतना ही नहीं, ये लगातार 28 दिनों तक हर दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली फिल्म भी है.

यह भी पढ़ेंःO Romeo: ‘उस्तरा’ की धार और ‘सपना’ का इंतकाम, मिलिए Shahid Kapoor के किरदार के पीछे छिपे असली गैंगस्टर से

Dhurandhar
Dhurandhar

धुरंधर की कहानी

आदित्य धर ने इस फिल्म में एक इंडियन स्पाई की ऐसी कहानी बुनी है, जो रोंगटे खड़े कर देती है. रणवीर सिंह ने फिल्म में ‘हमजा अली मजारी’ उर्फ ‘जसकीरत सिंह रंगी’ नाम के एक इंडियन स्पाई का रोल निभाया है, जिसे पाकिस्तान के लियारी में एक खतरनाक बलूच गैंग में में शामिल होने के लिए भेजा जाता है. अक्षय खन्ना ने गैंग लीडर ‘रहमान डकैत’ का कैरेक्टर बड़े जबरदस्त तरीके से किया है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज स्टार्स ने भी अपना पूरा दम दिखाया है.

Toxic
Toxic

सीक्वल का इंतज़ार

धुरंधर की इस ऐतिहासिक सक्सेस के बीच इसके सीक्वल यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से हो रहा है. ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बार रणवीर सिंह की राह आसान नहीं होगी. बॉक्स ऑफिस पर उनका सीधा मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से होने वाला है. यानी एक तरफ ‘धुरंधर’ की लेगेसी होगी और दूसरी तरफ ‘केयरजीएफ’ स्टार यश का क्रेज. अगर आपने अब तक रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ नहीं देखी है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप सिनेमा के एक बड़े चैप्टर को मिस कर रहे हैं. वैसे, आप इस फिल्म को घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंःDo Deewane Seher Mein से पहले देखें Mrunal Thakur की 6 मास्टरपीस फिल्में, दिल जीत लेंगी ये लव स्टोरीज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?