Mrunal Thakur Movies: मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ में जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. आप उससे पहले एक्ट्रेस की ये 6 बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं.
18 February, 2026
बॉलीवुड की ‘सीता महालक्ष्मी’ यानी मृणाल ठाकुर इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं. उनकी नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वैसे, इस नई लव स्टोरी का मजा लेने से पहले, क्यों न मृणाल के उस सफर पर नजर डाली जाए जिसने उन्हें आज घर-घर का मशहूर कर दिया है? यानी अगर आप भी मृणाल ठाकुर के फैन हैं और उनकी आने वाली फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, तो आपको उनकी ये 6 फिल्में जरूर देखनी चाहिए, जो उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग का सबूत देती हैं.

लव सोनिया
साल 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म लव सोनिया से मृणाल ठाकुर ने ये क्लियर कर दिया था कि वो स्टार बनने आई हैं. ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे सेंसिटिव टॉपिक पर बनी इस फिल्म में उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया है, जो अपनी बहन की तलाश में भटकती रहती है. इस रोल के लिए मृणाल को क्रिटिक्स से भी खूब तारीफ मिली.

सुपर 30
ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के सामने खुद की पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन मृणाल ने फिल्म सुपर 30 में ‘सुप्रिया’ बनकर ये कर दिखाया. आनंद कुमार की लेड़ी लव के कैरेक्टर में उनका रोल भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने काम से ऑडियन्स को जरूर इम्प्रेस किया. ये फिल्म मृणाल के कमर्शियल सिनेमा के सफर की एक शानदार शुरुआत थी.
यह भी पढ़ेंःO Romeo: ‘उस्तरा’ की धार और ‘सपना’ का इंतकाम, मिलिए Shahid Kapoor के किरदार के पीछे छिपे असली गैंगस्टर से

धमाका
साल 2021 में रिलीज़ हुई फिल्म धमाका में कार्तिक आर्यन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में दिखे. इस हाई-वोल्टेज थ्रिलर में मृणाल एक न्यूज रिपोर्टर सौम्या मेहरा के रोल में नजर आईं. फिल्म की पूरी कहानी एक केबिन के इर्द-गिर्द घूमती है. स्क्रीन टाइम कम होने के बावजूद उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और साबित किया कि एक अच्छी एक्ट्रेस छोटे रोल में भी जान फूंक सकती है.

जर्सी
शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘जर्सी’ में मृणाल ने ‘विद्या’ का बनकर लोगों का दिल जीता. एक रोमांटिक लड़की से लेकर एक थकी हुई लेकिन हार न मानने वाली पत्नी और मां बनने तक का सफर उन्होंने खूबसूरती से तय किया. शादीशुदा जिंदगी की कड़वाहट और परिवार के बीच झूलते उनके कैरेक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया.

सीता रामम
साल 2022 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने मृणाल को रातों-रात पूरे लोगों के दिलों में उतार दिया. ‘सीता महालक्ष्मी’ के कैरेक्टर में उनकी खूबसूरती और सादगी ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया. दुलकर सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री ने पर्दे पर अलग ही मैजिक क्रिएट किया.

तूफान
फरहान अख्तर की इस स्पोर्ट्स ड्रामा में मृणाल ने डॉ. अनन्या प्रभु का रोल किया. फरहान के साथ उनकी जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया. अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का बेसब्री से इंतज़ार है, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. ये फिल्म एक फ्रेश रोमांटिक ड्रामा बताई जा रही है, जो आज के दौर के प्यार और शहर की भागदौड़ को दिखाएगी.
यह भी पढ़ेंः अब ‘खामोश’ नहीं बैठेंगे शॉटगन! Shatrughan Sinha पहुंचे हाई कोर्ट, अपने अंदाज और डायलॉग्स पर मांगा हक
