T20 World Cup : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार होने के बाद भारतीय टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है. इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत ने भी टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए थे.
T20 World Cup : टी-20 विश्व कप 2026 में भारत टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े होने लगे और पूर्व भारतीय क्रिकटरों ने तो यहां तक कह दिया कि सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरना चाहिए था. साथ ही अब यहां पर भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है. इसी बीच टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हैरान कर देने वाला बयान देते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ये मैच हार गई. उनका कहना है कि बड़े मैच से पहले भारतीय टीम को इस तरह का झटका लगना चाहिए था.
भारत को झटका बहुत जरूरी : शास्त्री
ICC के रिव्यू शो में चर्चा करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि यह बेहतर है कि भारत को ये झटका शुरुआत में ही लग गया. इससे अब टीम इंडिया अपने बचे दो मैचों की तैयारियां काफी समझदारी के साथ करेगी और रणनीति भी काफी मजबूती से बनाने की कोशिश करेगी. शास्त्री ने कहा कि मुझे वास्तव में खुशी है कि भारत ये मैच हो गया और उस टीम के खिलाफ जिसका सेमीफाइनल में जाने तय माना जा रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम एक बार फिर से वापसी करेगी. साथ ही वह अपने अनुभव से जरूर सीखेंगे और आने वाले समय में उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे जिन्हें वह पहले कर चुके हैं.
खिलाड़ी के चयन पर भी बोले पूर्व कोच
अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में से किसे मौका मिलना चाहिए. इस पूरे मुद्दे पर रवि शास्त्री ने कहा कि मेरा मानना है कि अक्षर पटेल को टीम में शामिल करना चाहिए. आपको अनुभव की जरूरत होती है. साथ ही मैं तो यह भी कहूंगा कि दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह देनी चाहिए, क्योंकि किसी भी खिलाड़ी का पूरा दिन साबित हो सकता है. ऐसे में हमें दूसरे विकल्प को भी अपने साथ टीम में रखना चाहिए. उदाहरण के रूप में आप देख सकते हैं कि उस दिन वरुण चक्रवर्ती का दिन नहीं था और उन्होंने खूब रन दिए थे. यही वजह है कि एक बड़ी टीम को भी की बार बैकअप की जरूरत पड़ जाती है.
टीम में एक्स्ट्रा खिलाड़ी की जरूरत
शास्त्री ने आगे कहा कि 8 नंबर तक बल्लेबाजी रहने के बाद भी अगर टी-20 क्रिकेट में आप सही नहीं कर पाए. तो फिर कहीं न कहीं गड़बड़ है. इससे आप खुद को एक अतिरिक्त गेंदबाज का ऑप्शन नहीं दे पा रहे हैं और इसकी काफी जरूरत है. अब इसका मतलब है कि रिंकू सिंह को टीम से बाहर होना होगा और अगर उन्हें खिलाना है तो किसी परफेक्ट बल्लेबाज को टीम के बाहर बैठाना होगा. अब यह दिखना काफी दिलचस्प होगा कि बाकी बचे दो मैचों में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन का सेलेक्शन किस तरह से करती है.
यह भी पढ़ें- 22 साल बाद Steve Bucknor ने कर दिया बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर के आउट होने को लेकर कही ये बात
