Kisan Mahachoupal: भोपाल के जवाहर चौक पर मंगलवार को कांग्रेस की किसान महाचौपाल में भारी ड्रामा देखने को मिला. खाली कुर्सियों का सच दिखाने पर पत्रकारों से अभद्रता की गई.
- भोपाल से नितिन ठाकुर की रिपोर्ट
Kisan Mahachoupal: भोपाल के जवाहर चौक पर मंगलवार को कांग्रेस की किसान महाचौपाल में भारी ड्रामा देखने को मिला. एक तरफ मंच से राहुल गांधी लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई दे रहे थे तो दूसरी तरफ उनके कार्यकर्ता LIVE TIMES के रिपोर्टर और कैमरामैन से अभद्रता कर रहे थे. सच दिखाना गुनाह बन गया और खाली कुर्सियों की हकीकत कैमरे में कैद करने पर LIVE TIMES की टीम के साथ अभद्रता की गई. देखिए आखिर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में क्या है वो सच, जिसे छिपाने के लिए पत्रकारों को निशाना बनाया गया. राजधानी भोपाल का जवाहर चौक. मौका था किसान महाचौपाल का. दावा था 50 हजार की भीड़ जुटाने का, लेकिन जैसे ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मंच पर पहुंचे, दावों की पोल खुल गई.
50 हजार की भीड़ का दावा फेल
कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियां खाली रह गईं. जैसे ही राहुल गांधी मंच पर आए, कांग्रेसियों ने अपनी फजीहत छिपाने के लिए खाली कुर्सियों को समेटना शुरू कर दिया. LIVE TIMES के रिपोर्टर और कैमरामैन जब इस कुर्सी घोटाले को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे, तभी कांग्रेसी कार्यकर्ता आपा खो बैठे. सच्चाई सामने आते देख कार्यकर्ता भडक़ गए और नारे लगाते हुए LIVE TIMES की टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर यह प्रहार उस समय हुआ जब मंच से राहुल गांधी कह रहे थे कि हिंदुस्तान के इतिहास में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है.
कवरेज कर रहे पत्रकारों से बदसलूकी
विडंबना देखिए सदन में बोलने की आजादी मांगने वाले नेता के कार्यकर्ता, जमीन पर सच दिखाने वाले मीडियाकर्मियों का गला घोंटने की कोशिश कर रहे थे. LIVE TIMES के संवाददाता के साथ न केवल धक्का.मुक्की की गई, बल्कि उन्हें कवरेज करने से भी रोका गया. मंच से संविधान बचाने की कसमें खाई जा रही हैं, लेकिन मंच के नीचे उसी संविधान द्वारा दी गई प्रेस की आजादी को कांग्रेसी कार्यकर्ता पैरों तले रौंद रहे हैं. जब हमने खाली कुर्सियों का सच दिखाया तो हमें चुप कराने की कोशिश की गई. क्या कांग्रेस के लिए लोकतंत्र का मतलब सिर्फ अपनी तारीफ सुनना है. क्या खाली कुर्सियों का सच दिखाना अब अपराध है. हालांकि कांग्रेसियों के इस व्यवहार की निंदा चारों तरफ हो रही है. लोगों ने कहा कि कांग्रेसियों का यह व्यवहार कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः AI Summit : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पार्टी ने किया बचाव; BJP ने बताया देश विरोधी
