Island of Pineapple: दुनियाभर के ज्यादातर लोगों को पाइनएप्पल का टेस्ट पसंद आता है. लेकिन क्या आप उस आईलैंड के बारे में जानते हैं, जिसे ‘आईलैंड ऑफ पाइनएप्पल’ कहा जाता है?
26 February, 2026
दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अनानास यानी पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा टेस्ट पसंद न हो. ये फल न सिर्फ अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है, बल्कि विटामिन्स का भी खजाना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा आईलैंड भी है जिसे ‘अनानास का द्वीप’ यानी Island of Pineapple भी कहा जाता है? दरअसल, खूबसूरती और समंदर की लहरों के लिए फेमस Oahu आईलैंड ने ही दुनिया को अनानास का असली जायका चखाया है.

कहां छिपा है स्वाद?
ओआहू आईलैंड प्रशांत महासागर के बीचों-बीच है. ये आईलैंड अमेरिका के नॉर्थ-वेस्ट में पड़ता है. ये हवाई के सबसे ज्यादा आबादी वाले आईलैंड्स में से एक है. अपनी नेचुरल खूबसूरती के साथ-साथ ये आईलैंड अपनी उपजाऊ मिट्टी के लिए भी दुनिया भर में फेमस है. इसी ओआहू को ‘आईलैंड ऑफ पाइनएप्पल’ कहा जाता है. ओआहू को ये खिताब इसकी 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान हुई बंपर खेती की वजह से मिला. उस दौर में यहां अनानास के इतने बड़े बागान थे कि पूरी दुनिया की मांग यहीं से पूरी होती थी. यहां का गर्म क्लाइमेट और टाइम पर होने वाली बारिश ने अनानास की खेती के लिए स्वर्ग जैसा माहौल तैयार कर दिया था.
इतिहास के पन्नें
1900 के दशक की शुरुआत में ओआहू पर अनानास की खेती एक बड़े बिजनेस का ज़रिया बनकर उभरी. यहां न सिर्फ अनानास उगाए जाते थे, बल्कि डिब्बाबंद यानी कैन्ड पाइनएप्पल की बड़ी-बड़ी फेक्ट्रियां भी लगाई गईं. देखते ही देखते ओआहू दुनिया का सबसे बड़ा एग्रीकल्चर हब बन गया. फिर यहां से समुद्र के रास्ते अलग-अलग देशों में अनानास भेजे जाने लगे.

यह भी पढ़ेंःएक ऐसा देश जिसने समंदर से छीनी ज़मीन, यहां इंसान कम और साइकिलें ज्यादा हैं! क्या आप जानते हैं नाम?
कुदरत की देन
अनानास के पौधों को बढ़ने के लिए मीडियम बारिश और ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है जिसमें पानी न रुके. ओआहू की मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करती है. यही वजह है कि यहां उगने वाले फल दुनिया के बाकी हिस्सों के मुकाबले कहीं ज्यादा रसीले और मीठे होते हैं.
बिजनेस का बेस
दशकों तक अनानास की खेती हवाई की इकोनॉमी की रीढ़ की हड्डी बनी रही. इस बिजनेस ने हजारों लोगों को रोजगार दिया और एक्सपोर्ट ट्रेड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. यहां के कैन्ड अनानास ने ग्लोबल फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में एक नया रेवोल्यूशन ला दिया था.

मजेदार फैक्ट्स
- एक दौर ऐसा था जब दुनिया के ज्यादातर कैन्ड अनानास अकेले ओआहू के बागानों से आते थे.
- मॉर्डन अनानास की खेती के कई तरीके और तकनीकें ओआहू में ही शुरू हुए थे, जिन्हें बाद में दुनिया के दूसरे देशों ने अपनाया.
- आज अनानास सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि हवाई की संस्कृति और खेती की विरासत का एक प्रतीक बन चुका है.
- अनानास के एक्सपोर्ट ने ही ओआहू जैसे छोटे से आईलैंड को ग्लोबल मार्केट से कनेक्ट किया और इसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई.
- आज भले ही दुनिया के बाकी हिस्सों में भी अनानास खूब उगाया जाता है, लेकिन ओआहू का ऐतिहासिक महत्व और यहां की मिट्टी का जादू इसे हमेशा ‘आईलैंड ऑफ पाइनएप्पल’ की याद दिलाता रहेगा.
यह भी पढ़ेंःअब भी Garden City है भारत की सिलिकॉन वैली, खाने से लेकर घूमने की बेस्ट जगह तक; ये रहा शहर का पूरा ट्रेवल गाइड
