Home Religious होलिका दहन के बाद घर में लाएं ठंडी राख, ये 4 उपाय करने से बदल जाएगा भाग्य

होलिका दहन के बाद घर में लाएं ठंडी राख, ये 4 उपाय करने से बदल जाएगा भाग्य

by Neha Singh
0 comment
Holika Rakh Upay

Holika Rakh Upay: कई लोगों की होलिका दहन के बाद बची हुई राख के बारे में जानकारी नहीं होती. दरअसल यह राख बहुत काम की होती है. यहां जानें इसके उपाय.

26 February, 2026

होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. सभी को होली का इंतजार रहता है. होली असल में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. इससे पहले 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. कई लोगों की होलिका दहन के बाद बची हुई राख के बारे में जानकारी नहीं होती. दरअसल यह राख बहुत काम की होती है. होलिका दहन के बाद अगली सुबह जब राख ठंडी हो जाती है, तो इसे घर में लाया जाता है. इससे कुछ उपाय करने से आपको फायदो हो सकता है. चलिए जानते हैं होलिका की राख से आप क्या कर सकते हैं.

ऐसे करें राख का इस्तेमाल

मेन गेट पर रखें- होलिका दहन की रात ठंडी होने के बाद, एक मुट्ठी राख को लाल कपड़े में बांधकर तांबे के सिक्के के साथ अपने घर के मेन गेट पर बांध दें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और वास्तु दोष भी दूर होंगे. याद रखें कि तांबे के सिक्के में एक छोटा सा छेद होना चाहिए.

बाजू पर पहनें- होली की आग ठंडी होने के बाद आप उसकी राक का ताबीज बना सकते हैं. राख को ताबीज में भरकर गले या बाजू में पहन लें. राख में थोड़े सी राई और नमक मिलाकर चांदी के ताबीज में डालकर गले में पहन सकते हैं. इससे आप बुरी नजर से बचेंगे.

दोष का प्रभाव कम होगा- होलिका की राख से आप साढ़े साती या ढैय्या के प्रभाव को कम कर सकते हैं. होली के तुरंत बाद मेष राशि वालों पर साढ़े साती शुरू हो जाएगी. इसलिए, मेष और मीन राशि वालों को होली की राख को पानी में मिलाकर शनि देव को चढ़ाने से साढ़े साती का फायदा होगा.

ग्रह कलह दूर होंगे- अगर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं या आप घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करना चाहते हैं, तो होलिका की राख की एक पोटली बनाएं. अब उसे शुभ मुहूर्त में घर के अलग-अलग हिस्सों में रख दें. ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- 3 मार्च को कब जलेगी होलिका? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भद्रा का समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?