Home राज्य होली पर भी जाना है ऑफिस? जान लें कब से चलेगी मेट्रो, मेरठ मेट्रो और नमो भारत की भी टाइमिंग नोट करें

होली पर भी जाना है ऑफिस? जान लें कब से चलेगी मेट्रो, मेरठ मेट्रो और नमो भारत की भी टाइमिंग नोट करें

by Neha Singh
0 comment
Holi Metro Timing

Holi Metro Timing: होली के दिन मेट्रो से ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि होली पर मेट्रो स्वाएं सामान्य रूप से नहीं चलेंगी. यहां जानें मेट्रो की टाइमिंग क्या बदलाव किए गए हैं.

2 March, 2026

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें होली के दिन भी ऑफिस जाना है और आप मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. होली पर मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह नहीं चलेंगी. इसलिए अपना प्लान बनाने से पहले मेट्रो की टाइमिंग नोट कर लें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पेरेशन ने एक्स पोस्ट पर जानकारी दी है कि होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर से शुरू होंगी. 4 मार्च 2026 को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सर्विस दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी. टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे के बाद सर्विस नॉर्मल तरीके से चलेंगी.

कब चलेगी मेरठ मेट्रो और नमो भारत

अगर आप मेट्रो से दिल्ली के बाहर ट्रेवल करने के बारे सोच रहे हैं, तो भी आपको टाइमिंग जान लेनी चाहिए. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने सोमवार को बताया कि 4 मार्च को होली के मौके पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए, शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी. NCRTC ने कहा कि त्योहार के दिन सुबह और दोपहर के समय सर्विस बंद रहेंगी और ज़रूरी यात्रा को आसान बनाने के लिए शाम को फिर से चलेंगी. कॉर्पोरेशन ने आगे कहा कि रविवार समेत बाकी सभी दिनों में, नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों रोज़ सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी, और यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे हफ़्ते यही शेड्यूल रहेगा.

Holi Metro Timing

अधिकारियों को दिशा-निर्देश

प्रबंधन ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है. रोज़ाना आने-जाने वाले यात्रियों, काम करने वाले प्रोफेशनल्स, बिजनेसमैन और स्टूडेंट्स को नए सिस्टम से काफी फायदा होगा. अधिकारियों ने यात्रियों से ज़्यादा जानकारी और अपडेट के लिए ऑफिशियल मीडिया पर नज़र रखने की अपील की है. स्टेशन पर शाम की भीड़ को देखते हुए, लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए कड़े सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों को स्टेशन में शरारती तत्वों की एंट्री रोकने के लिए भी सही गाइडलाइंस दी गई हैं.

यह भी पढ़ें- मम्मी मैं कोचिंग जा रही हूं… फिर घर नहीं लौटी छात्रा, लापता बेटी की फोटो लिए पिता लोगों से लगा रहे गुहार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?