IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज का BCCI ने शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हालांकि, सीरीज को लेकर जानकारी पहले ही दे दी गई थी लेकिन अब शेड्यूल जारी हुआ है.
IND vs AFG: टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने वेस्टइंडिया को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का एलान किया है और साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इसमें टेस्ट और वनडे मुकाबले शामिल हैं. हालांकि, इस सीरीज के बारे में जानकारी पहले से थी और इसको जून में खेला जाना था. सीरीज के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. साथ ही शुभमन गिल भी काफी वक्त के बाद मैदान में नजर आएंगे, क्योंकि टी-20 विश्व में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था.
6 जून भारत दौरे पर आएगी अफगान टीम
अफगान टीम भारत में जून के महीने में दौरे पर आएगी. इस दौरान अफगानिस्तान एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी. BCCI ने अब शेड्यूल जारी कर दिया है. उसके अनुसार 6 से लेकर 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा और यह मैच चंडीगढ़ में आयोजित होगा. इसके बाद तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे और संभव है कि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे.
14 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 17 जून को लखनऊ में होना तय हुआ है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. यह सीरीज अगले साल होने वाले विश्व कप से काफी अहम मानी जा रही है. साल 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन होगा और माना जा रहा है कि भारतीय टीम इसके माध्यम से अपनी तैयारियों में जुट जाएगी. साथ ही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों को भी परख पाएगी कि किनको टीम में जगह दी जानी चाहिए.
शुभमन गिल को सौंपी जाएगी कमान
वनडे सीरीज में शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है. उनकी कप्तानी में ही विराट कोहली और रोहित शर्मा प्रदर्शन करेंगे. कोहली और रोहित अभी भारतीय टीम में वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह विश्व कप 2027 जरूर खेलेंगे. साथ ही ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में अहम भूमिका में रहेंगे. अगर इन दोनों बल्लेबाजों में से एक भी बल्ला चल जाता है तो मैच का पूरा रुख बदल देते हैं.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, निराशा में डूबी पाक टीम को मिली संजीवनी, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार
