Home Lifestyle Ram Navami पर लगना है ‘राम-प्यारी’, तो इन 6 एथनिक लुक्स के साथ महफ़िल लूटने की करें तैयारी

Ram Navami पर लगना है ‘राम-प्यारी’, तो इन 6 एथनिक लुक्स के साथ महफ़िल लूटने की करें तैयारी

by Preeti Pal
0 comment
Ram Navami पर लगना है 'राम-प्यारी', तो इन 6 एथनिक लुक्स के साथ महफ़िल लूटने की करें तैयारी

Outfit for Ram Navami: अगर आप भी फेस्टिव सीज़न के लिए एथनिक आउटफिट ढूंढ़ रही हैं, तो आज आपके लिए ट्रेंडी और खूबसूरत कलेक्शन लेकर आए हैं.

06 March, 2026

राम नवमी का त्योहार यानी चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन और भगवान श्री राम के जन्म का पावन अवसर. ये दिन सिर्फ भक्ति और श्रद्धा का ही नहीं, बल्कि फैमिली के साथ खुशियां मनाने और सजने-संवरने का भी होता है. साल 2026 की राम नवमी के लिए अगर आप भी अपने वार्डरोब को लेकर कंफ्यूज हैं, तो फिक्र छोड़िए. हम आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन एथनिक आउटफिट आइडियाज लाए हैं, जो आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देंगे.

रेड सूट

त्योहारों पर लाल रंग से बेहतर कुछ नहीं होता. अगर आप भी सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो कढ़ाई वाला राउंड नेक कुर्ता सेट आपके लिए बेस्ट है. इसके गले पर बारीक कारीगरी इसे खास बनाती है. कंफर्टेबेल सलवार के साथ इसे पहनकर आप दिनभर की पूजा और मेहमानों की खातिरदारी बड़े आराम से कर पाएंगी.

बनारसी सिल्क

अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो रॉयल लुक दे, तो बनारसी हैंडलूम साड़ी से बेहतर कुछ नहीं. इस बार ट्रेडिशनल लाल रंग से हटकर पेस्टल कलर की सिल्क साड़ी ट्राई करें. इस तरह की खूबसूरत साड़िया दिन के टाइम होने वाले प्रोग्राम के लिए बहुत रिफ्रेशिंग लगती हैं और आपको एक सोफिस्टिकेटेड लुक देती हैं.

यह भी पढ़ेंःRashmika Mandana से Deepika Padukone तक, Celebrity Wedding में लौट आया ट्रेडिशन जूलरी का स्वैग

ऑर्गेंजा

डार्क कलर्स का अपना एक अलग ही स्वैग होता है. एमरल्ड ग्रीन कलर की ये साड़ी आपको भी भीड़ से अलग दिखाएगी. सिल्क और ऑर्गेंजा फैब्रिक की शाइन आपको काफी मॉडर्न लुक देती है. अगर आप नवरात्रि के आखिरी दिन कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो ये शेड आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

चंदेरी

राम नवमी वसंत के मौसम में आती है और इस सुहावने मौसम के लिए चंदेरी और ऑर्गेंजा फैब्रिक से बेहतर कुछ नहीं. वी-नेक कुर्ता सेट न सिर्फ स्टाइलिश लगेगा बल्कि, कंफर्टेबल भी रहेगा.

अनारकली

अनारकली सूट हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रहे हैं क्योंकि ये हर बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं. अगर आप कंफर्ट के साथ रॉयल लुक चाहती हैं, तो ये अनारकली सेट आपको जरूर पसंद आएगा.

वेलवेट

त्योहार की खुशी को दोगुना करने के लिए वाइब्रेंट वेलवेट सूट भी परफेक्ट है. वेलवेट पर किए गए सीक्वेंस और डिजाइनर कढ़ाई आपको किसी शो-स्टॉपर से कम नहीं दिखाएंगे. अगर आप नवरात्रि पर कुछ चमक-धमक वाला पहनना चाहती हैं, तो इसके साथ जाएं.

यह भी पढ़ेंः दूल्हे राजा भी नहीं हैं किसी से कम, Wedding Jewellery पर सिर्फ दुल्हनों का ही क्यों हो हक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?