Home Lifestyle Rashmika Mandana से Deepika Padukone तक, Celebrity Wedding में लौट आया ट्रेडिशन जूलरी का स्वैग

Rashmika Mandana से Deepika Padukone तक, Celebrity Wedding में लौट आया ट्रेडिशन जूलरी का स्वैग

by Preeti Pal
0 comment
Rashmika Mandana से Deepika Padukone तक, Celebrity Wedding में लौट आया ट्रेडिशन जूलरी का स्वैग

Celebrity Wedding: रश्मिका मंदाना की से लेकर बाकी सेलिब्रिटीज़ ने एक बात क्लियर कर दी है कि, ट्रेंड्स आते-जाते रहेंगे, लेकिन ट्रेडिशनल जूलरी का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहेगा.

01 March, 2026

अगर आपको लगता है कि आजकल की शादियों में सिर्फ चमकते हुए डायमंड सेट्स ही सब कुछ हैं, तो जरा रुकिए. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की बड़ी हसीनाएं अब कुछ अलग ही गेम खेल रही हैं. मॉडर्न दिखने की होड़ को पीछे छोड़कर अब ये एक्ट्रेसेस अपनी जड़ों की तरफ लौट रही हैं. बात चाहे रश्मिका मंदाना की साउथ इंडियन ‘टेंपल जूलरी’ की हो या सोहा अली खान के रॉयल ‘पासा’ की, आज की सेलिब्रिटी दुल्हनें सिर्फ गहने नहीं पहन रहीं, बल्कि अपनी परंपराओं की कहानी सुना रही हैं. यही वजह है कि आज आपके लिए सेलिब्रिटी वेडिंग्स की एक खूबसूरत झलक लाए हैं.

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लुक में दिखा दिया कि असली सोना कभी पुराना नहीं होता. उन्होंने साउथ इंडियन टेंपल जूलरी को इतनी खूबसूरती से कैरी किया कि लोग देखते रह गए. उनके गले में चोकर से लेकर लंबे हारम तक, हर पीस में एक कहानी छिपी थी. सिक्कों और आम के मोटिफ्स वाले ये हार ऐसे लग रहे थे जैसे बरसों से उनके परिवार की तिजोरी में सजे हों. बड़े-बड़े झुमके और माथा पट्टी ने उनके चेहरे को अलग ही निखार दिया, जो शायद किसी मॉडर्न डायमंड सेट से मुमकिन नहीं था. रश्मिका ने साबित कर दिया कि जब आप अपनी परंपरा को गर्व से पहनते हैं, तो वो कभी भी आउटडेटेड नहीं लगता.

सोहा अली खान

नवाबी खानदान की लाड़ली सोहा अली खान ने अपनी शादी में रॉयल लुक कैरी किया. उनके पूरे लुक की जान था ‘पासा’. सिर के एक तरफ लटका हुआ ये चांद जैसा गहना अवध और मुगल दरबारों की याद दिलाता है. मोतियों की लड़ियों वाला ये पासा सोहा के चेहरे को एक रॉयल लुक दे रहा था. उनके गले में पन्ने के मोतियों वाला हार और सोने का पेंडेंट एक अलग ही ग्रेस एड कर रहे थे.

यह भी पढ़ेंःपुराने बोरिंग लुक को कहें अलविदा, 2026 में इन 6 सुपर Fancy Salwar Designs से बढ़ाएं अपने सूट की शोभा

शोभिता धुलिपाला

शोभिता धुलिपाला का ब्राइडल लुक साउथ इंडियन ट्रेडिशन का एक बेहतरीन नमूना था. रेशमी गोल्डन साड़ी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी का ऐसा बैलेंस बिठाया कि सब हैरान रह गए. उनके गले में कसूमला और कमरबंद ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. माथे से लेकर बाजुबंद तक, उनका हर गहना एक ही भाषा बोल रहा था और वो है ट्रेडिशन और ग्रेंड. उन्होंने दिखाया कि ढेर सारा सोना भी अगर सही सलीके से पहना जाए, तो वो कितना क्लासी लग सकता है.

दीपिका पादुकोण

अपनी सिंधी शादी के लिए दीपिका पादुकोण ने जो जूलरी चुनी, वो उनकी खूबसूरत पर्सनालिटी और ट्रेडिशन का कॉम्बो थी. लाल लहंगे के साथ कुंदन और पोलकी के भारी सेट्स ने उन्हें एक ऐसी शाइन दी जिसने सभी को दीवाना कर दिया. उनकी माथा पट्टी और नथ ने एक ऐसा बैलेंस बनाया कि दीपिका का चेहरा और निखर गया. दीपिका ने मॉडर्न दिखने के चक्कर में ट्रेडिशन से कोई समझौता नहीं किया, बल्कि उसे और भी हाईल लेवल पर ले गईं.

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग भी किसी शाही शादी से कम नहीं थी. उनके लाल जोड़े के साथ अनकट पोलकी डायमंड्स और मोतियों के हार ने एक शानदार कंट्रास्ट क्रिएट किया. उनकी नथ और माथा पट्टी ने उनके चेहरे को एक खास फ्रेम दिया. प्रियंका के गहनों की सबसे बड़ी बात ये थी कि हर पीस एक-दूसरे को पूरा कर रहा था.

यामी गौतम

यामी गौतम की शादी ने फैंस को सबसे ज्यादा चौंकाया. उन्होंने किसी डिजाइनर होड़ में पड़ने के बजाय अपनी हिमाचली जड़ों को चुना. यामी की बड़ी सी नथ, जिसे ‘डोगरा नथ’ भी कहा जाता है, उनके पूरे लुक का मेन अट्रैक्शन थी. सोने का चोकर और माथा पट्टी उनके पहाड़ी रिवाजों की याद दिला रहे थे.

यह भी पढ़ेंः इस बार इफ्तार पार्टी में बिखेरें अपना जलवा, इन 6 Pakistani सूट के साथ दिखें सबसे अलग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?