Home मनोरंजन रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिन में 2 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक, इस फिल्म को पीछे छोड़ा

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिन में 2 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक, इस फिल्म को पीछे छोड़ा

by Neha Singh
0 comment
Dhurandhar 2 Advance Booking

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. फिल्म ने बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर एडवांस बुकिंग का नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.

9 March, 2026

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई-एक्शन सीक्वल ने थिएटर में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचना शुरू कर दिया है. आदित्या धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की प्रीमियर एडवांस बुकिंग को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यही वजह है कि फिल्म ने बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर एडवांस बुकिंग का नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही कई शहरों में सीटें तेजी से भरने लगीं हैं.

dhurandhar 2

2 दिन में 12.29 करोड़ की कमाई

फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और कुछ ही समय में भारी डिमांड देखने को मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों से फिल्म ने केवल प्रीव्यू शो के जरिए करीब 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अगर ब्लॉक सीटों को भी शामिल किया जाए तो प्रीमियर एडवांस बुकिंग से इसकी कुल कमाई करीब 18.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. खास बात यह है कि यह आंकड़े अभी शुरुआती दौर के हैं और फिल्म की रिलीज में अभी 9 दिन बाकी हैं यानी इसकी एडवांस बुकिंग में अभी हैरान करने वाले आंकड़े देखने को मिलेंगे. फिल्म की प्री-सेल्स हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी हो रही हैं, जिससे इसका क्रेज पूरे देश में देखने को मिल रहा है.

स्त्री 2 का रिकॉर्ड टूटा

dhurandhar ranveer look

प्रीमियर एडवांस बुकिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म पहले ही चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे और जिसने पेड प्रीव्यू से लगभग 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने स्त्री 2 के 9.40 करोड़ रुपये के प्रीमियर कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इस तरह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रीमियर सेल करने वाली फिल्म बन गई है. अभी प्रीमियर बुकिंग में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि दिल्ली और गुजरात भी बड़े सर्किट के रूप में सामने आए हैं.

पहले पार्ट में छाए अक्षय खन्ना

यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सीक्वल है और इसकी कहानी एक भारतीय स्पाई एजेंट हमजा अली के अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी बताया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार अहम रोल्स में नजर आएंगे. धुरंधर के पहले पार्ट का भी दर्शकों में कमाल का क्रेज देखने को मिला. सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक में सिर्फ उसकी चर्चा हो रही थी. हर एक किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन पहले पार्ट में रहमान डकैत को रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना की एक्टिंगु और लुक्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया.

dhurandhar

कब रिलीज होगी फिल्म

एक्शन और स्पाई थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि इसका पेड प्रीव्यू 18 मार्च को होगा. खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज गुड़ी पड़वा, उगादी और Eid al-Fitr जैसे त्योहारों के आसपास हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसके और भी बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh का ‘बीस्ट मोड’ ऑन, आते ही Dhurandhar 2 के ट्रेलर ने… का भविष्य तय करेगा हिंदुस्तान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?