Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है. इस बार रणवीर पहले से ज्यादा खतरनाक और घातल अवताज़ में नज़र आ रहे हैं.
07 March, 2026
लेडीज़ एंड जेंटलमैन, यू आर नॉट रेडी फॉर दिस टाइम ऑल्सो… फाइनली बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब ठीक 3 महीने बाद, इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहा है. मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यकीन मानिए, इसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं.

साढ़े 3 मिनट का थ्रिलर
जैसे ही ‘धुरंधर 2’ ट्रेलर इंटरनेट पर ड्रॉप हुआ, देखते ही देखते ये वायरल हो गया. 3 मिनट 25 सेकंड का ये ट्रेलर किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है. रणवीर सिंह का रफ एंड टफ लुक, उनकी आंखों में वो गुस्सा और साथ में संजय दत्त की भारी-भरकम आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. ट्रेलर देखकर नेटिज़न्स ने तो अभी से इसे ‘मेगा-हिट’ अनाउंस कर दिया है. पहले पार्ट में हमने देखा था कि रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई बनकर रहमान डकैत के गैंग में शामिल होते हैं. लेकिन इस सीक्वल में कहानी और भी डीप और खतरनाक हो गई है. रणवीर का किरदार ‘जसकीरत’ अब उसी गैंग के अंदर रहकर एक बड़े आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने के मिशन पर है. ट्रेलर में उन्हें लियारी का बादशाह बनते हुए भी दिखाया गया है. ट्रेलर का अंत एक दमदार डायलॉग के साथ होता है, ‘अब इंडिया तय करेगा पाकिस्तान का फ्यूचर.’
बॉलीवुड की वापसी
ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही मिनटों के अंदर ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. एक फैन ने लिखा कि फिल्म और ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि बॉलीवुड वाकई जबरदस्त वापसी कर रहा है. अगर फिल्ममेकर्स इसी तरह की बेहतरीन स्क्रिप्ट और परफेक्ट कास्टिंग चुनते रहे, तो बॉलीवुड को फिर से चमकने से कोई नहीं रोक सकता. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ एक फिल्म की रिलीज नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक टेकओवर है.

यह भी पढ़ेंःगलती से हुआ ‘लाइक’ या कैट फाइट? Kriti Sanon को नीचा दिखाने वाली वीडियो पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी
विदेश में रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ की दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं है. अमेरिका में तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल, 6 मार्च तक फिल्म ने अमेरिका के 527 लोकेशन्स पर 18,800 से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं. विदेशी बाजार में किसी इंडियन फिल्म के लिए ये आंकड़े बहुत ही चौंकाने वाले हैं. वैसे भी, ‘धुरंधर 2’ का क्रेज ऐसा है कि कई बड़े स्टार्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. पहले ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से टकराने वाली थी. हालांकि, रणवीर सिंह के क्रेज को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फिल्म को जून तक के लिए टाल दिया है. अब इस खाली स्लॉट में पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज होगी. इतना ही नहीं, हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग की फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ की रिलीज़ को भी एक दिन आगे खिसका दिया गया है.

लंबा चलेगा शो
पहले पार्ट की ही तरह ‘धुरंधर 2’ की लंबाई भी लगभग 4 घंटे बताई जा रही है. इसे देखते हुए नेशनल सिनेमा चेन ने एक नया प्रीमियम प्राइज टियर ‘सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस’ लॉन्च किया है. इसकी टिकटें नॉर्मल से 10 से 25 प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं. फिल्म लंबी होने की वजह से शोज की संख्या कम होगी. यही वजह है कि थिएटर्स के मालिक इसकी भरपाई टिकटों के प्राइज़ बढ़ाकर करेंगे. हालांकि मेकर्स इसे साढ़े तीन घंटे तक करने की कोशिश कर रहे हैं. अब बात करें कास्टिंग की तो, आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज स्टार्स नजर आएंगे. हालांकि, फैंस को इस पार्ट में अपने रहमान डकैत की कमी जरूर खली. खैर, फिल्म 19 मार्च, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
यह भी पढ़ेंः पॉप, रॉक और ईडीएम का तड़का, 2026 में शकीरा से लेकर कान्ये तक, India में दिखाएंगे अपना जलवा
