Home Latest News & Updates जसप्रीत बुमराह ने किया लसिथ मलिंगा का ये रिकॉर्ड धराशायी, बने दुनिया के ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने किया लसिथ मलिंगा का ये रिकॉर्ड धराशायी, बने दुनिया के ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज

by Sachin Kumar
0 comment
Jasprit Bumrah broke Lasith Malinga record

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने 96 रनों से जीत लिया है. इसी जीत में जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही है और उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है.

T20 World Cup : टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मुकाबले में कहर बरपा दिया. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न केवल विरोधी टीम को पानी पीला दिया बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. बुमराह ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए. इस शानदार गेंदबाजी की वजह से बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

बुमराह ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले टी-20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में अहम योगदान दिया था. उस दौरान वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुने गए थे और इस तरह उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वहीं, शाहिद अफरीदी, विराट कोहली और सैम करन के बाद चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने T20 विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

दूसरी तरफ वह विश्व कप के फाइनल मैच में 15 रन देकर 4 विकेट लेकर इतिहास का दूसरे नंबर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम लिया है. अभी तक फाइनल में सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है. उन्होंने साल 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट झटकने का काम किया था.

ऐसा है गेंदबाजों का रिकॉर्ड

  • अजंता मेंडिस : वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह : न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 4 विकेट
  • सुनील नरेन : श्रीलंका के खिलाफ 9 रन देकर 3 विकेट
  • सैम करन : पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन देकर 3 विकेट
  • इरफान पठान : पाकिस्तान के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट

इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • जसप्रीत बुमराह : 40 विकेट
  • एनरिक नॉर्खिया : 38 विकेट
  • लसिथ मलिंगा : 38 विकेट
  • टिम साउदी : 36 विकेट
  • अजंता मेंडिस : 36 विकेट

यह भी पढ़ें- भारत और NZ में से कोई भी जीते फाइनल मुकाबला, बनेगा इतिहास; जानें न्यूजीलैंड कैसे बनाएगी रिकॉर्ड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?