Home Top News दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने इसलिए दी राहत

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को मिली 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने इसलिए दी राहत

by Neha Singh
0 comment
Sharjeel Imam Granted Bail

Sharjeel Imam Granted Bail: दिल्ली की कोर्ट ने दिल्ली दंगे 2020 के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है.

9 March, 2026

दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने और अपनी बीमार मां की देखभाल करने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी. एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी इमाम की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने इस महीने होने वाली शादी में शामिल होने के लिए छह हफ़्ते की राहत मांगी थी. एक आदेश में, कोर्ट ने 20 से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत दी.

कोर्ट में दी गई ये दलील

शरजील इमाम ने कोर्ट से डेढ़ महीने के लिए राहत मांगी थी, लेकिन एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी की कोर्ट ने शरजील को 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए अंतरिम बेल दी है. शरजील के वकीलों ने दलील दी कि उनके भाई की जल्द ही शादी होने वाली है और परिवार के लिए उनकी मौजूदगी जरूरी है. यह भी कहा गया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है. इन हालात और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए, कोर्ट ने इंसानियत के आधार पर शरजील इमाम को राहत दी.

10 दिन बाद फिर जाना होगा जेल

इस साल जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने शरजील को रेगुलर बेल देने से मना कर दिया था. पिछले साल, शरजील ने बिहार असेंबली चुनाव लड़ने के लिए भी बेल मांगी थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें बेल देने से मना कर दिया था. लेकिन इस बार उनके परिवार के हालत को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें अंतरिम बेल ग्रांट कर दी है. 10 दिन बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ेगा. हाल ही दिल्ली दंगो के पांच अन्य आरोपी गुलफिशा फातिमा मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दी थी.

शरजील पर आरोप

शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े साज़िश के मामले में आरोपी है, जिसमें 53 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे. CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दंगे भड़के थे. शरजील जनवरी 2020 से जेल में है. उसे 2020 में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था और उस पर हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है. दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र में शरजील के अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और कई अन्य लोगों का भी नाम शामिल है.

News Source: PTI

यह भी पढ़ें- 10वीं पास ‘मास्टरमाइंड’ का करोड़ों का खेल: मार्केटिंग के नाम पर 2000 लोगों को ठगा, अहमदाबाद से गिरफ्तार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?