Litchi Capital of the World: गर्मियों में ठंडी-ठंडी और मीठी लीची खाना भला किसे पसंद नहीं होगा? लेकिन क्या आप उस शहर के बारे में जानते हैं, जो दुनिया भर में लीची कैपिटल के नाम से मशहूर है?
12 March, 2026
गर्मियों की दोपहर हो और सामने ठंडी, रसीली और मीठी लीची की टोकरी रखी हो, तो भला कौन खुद को रोक पाएगा? अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद के लिए फेमस ये फल दुनिया भर के लोगों को पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा शहर भी है जिसे ‘लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ कहा जाता है? अगर आपका जवाब ना है, तो चलिए आज आपको बिहार के उस शहर की सैर कराते हैं जिसकी लीची का स्वाद सात समंदर पार तक मशहूर है.

मुजफ्फरपुर
भारत के बिहार राज्य का मुजफ्फरपुर जिला अपनी बेहतरीन लीची के लिए फेमस है. ये जगह अपनी क्वालिटी और हैवी प्रोडक्शन की वजह से दुनिया भर में ‘लीची कैपिटल’ के नाम से जाना जाता है. यहां पैदा होने वाली लीची न सिर्फ भारत के कोने-कोने में जाती है, बल्कि विदेश में भी इनका बड़ा एक्सपोर्ट होता है. यहां की उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और खास क्लाइमेट लीची के फल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
यह भी पढ़ेंःवेकेशन भी और Pineapple की दावत भी! जानिए आखिर किस द्वीप को कहा जाता है ‘आईलैंड ऑफ पाइनएप्पल’
शाही लीची
मुजफ्फरपुर की पहचान यहां की ‘शाही लीची’ से है. ये किस्म अपने बड़े साइज, रसीले गूदे, नेचुरल मिठास और जबरदस्त खुशबू के लिए जानी जाती है. इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे ‘जीआई टैग’ यानी Geographical Indication Tag भी मिला हुआ है. इसका मतलब है कि असली शाही लीची की पहचान सिर्फ और सिर्फ मुजफ्फरपुर से जुड़ी हुई है.
खेती का इतिहास
मुजफ्फरपुर में लीची की खेती कोई आज की बात नहीं है. यहां के किसान पीढ़ियों से इस फल को उगाते आ रहे हैं. उनकी मेहनत और एक्सपीरियंस ने ही आज मुजफ्फरपुर को इस मुकाम पर पहुंचाया है. हर साल मई से जून के महीने में यहां के बागों में खूब रौनक देखते को मिलती है. जब लीची के पेड़ लाल-लाल गुच्छों से लद जाते हैं, तो और खूबसूरत लगते हैं. यही वो टाइम होता है जब पूरे भारत के बाजारों में मुजफ्फरपुर की ताजी लीची पहुंचती है.

गजब के फैक्ट्स
- लीची गर्मियों का सुपरफ्रूट है. लीची में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो चिलचिलाती धूप में बॉडी को हाइड्रेटेड रखती है. इसे सिर्फ फ्रूट के तौर पर ही नहीं, बल्कि जूस, डेजर्ट और आइसक्रीम में भी खूब पसंद किया जाता है.
- कम ही लोग जानते हैं कि लीची का एक हेल्दी पेड़ कई दशकों तक जिंदा रह सकता है. इसका एक पेड़ हर साल भारी क्वांटिटी में फल देता है.
- लीची सिर्फ स्वाद में ही एक नंबर नहीं है, बल्कि ये सेहत का खजाना भी है. विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लीची हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने और बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करती है.
- वैसे, हैरानी की बात है कि लीची की शुरुआत चीन में हुई थी और वहां लगभग 2,000 सालों से इसकी खेती हो रही है. टाइम के साथ ये भारत, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों में पहुंची.
- भारत दुनिया के सबसे बड़े लीची प्रोडक्टिव देशों में से एक है और इसमें बिहार का कंट्रीब्यूशन सबसे बड़ा है. मतलब, जब आप अगली बार लीची का मज़ा लें, तो याद रखिएगा कि इसका सबसे बेहतरीन स्वाद मुजफ्फरपुर की गलियों से होकर आप तक पहुंचा है.
यह भी पढ़ेंः फुटबॉल ही नहीं, Olives के मामले में भी ये देश है नंबर वन! जानें आखिर कहां से आता है ‘हरा सोना’
