Home Lifestyle Alia Bhatt की फिटनेस में देसी डाइट का तड़का, दाल-चावल और रोटी खाकर 33 की उम्र में भी दिखती हैं ‘टीनएजर’

Alia Bhatt की फिटनेस में देसी डाइट का तड़का, दाल-चावल और रोटी खाकर 33 की उम्र में भी दिखती हैं ‘टीनएजर’

by Preeti Pal
0 comment
Alia Bhatt की फिटनेस में देसी डाइट का तड़का, दाल-चावल और रोटी खाकर 33 की उम्र में भी दिखती हैं 'टीनएजर'

Alia Bhatt Fitness Secret: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट 33 साल की उम्र में भी टीनएजर वाली वाइब देती हैं. अगर आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहती हैं, तो उनका फिटनेस मंत्रा भी जान लें.

17 March, 2026

बॉलीवुड की ‘गंगूबाई’ यानी आलिया भट्ट 33 साल की हो चुकी हैं. एक तरफ जहां उन्होंने बाफ्टा 2026 जैसे इंटरनेशनल स्टेज पर अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिटनेस को देखकर कोई कह नहीं सकता कि वो एक बेटी की मां हैं. आलिया की इस गजब की फिटनेस का राज कोई फैंसी डाइट नहीं, बल्कि हमारा अपना शुद्ध देसी खाना है. अगर आप सोच रहे हैं कि वो सिर्फ सलाद खाकर खुद को फिट रखती हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं.

देसी खाने की दीवानी

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि वो दिल से पूरी तरह देसी हैं. उन्होंने क्लियर कहा कि उन्हें सलाद जैसी चीजें बिल्कुल नहीं सुहातीं. आलिया को थाली में दाल, चावल और सब्जी चाहिए होती है. अपनी डाइट को बोरियत से बचाने के लिए वो रोटियों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. यही वजह है कि आलिया कभी रागी की रोटी खाती हैं तो कभी ज्वार की. उनके खाने के ऑप्शन बदलते रहते हैं, लेकिन एक चीज जो उनकी लाइफस्टाइल से पूरी तरह बाहर है, वो है ‘चीनी’. यानी सालों से शुगर को हाथ तक नहीं लगातीं.

यह भी पढ़ेंःFarewell हो या Office Party, Alia Bhatt के ये सिंपल एस्थेटिक साड़ी लुक्स आपको बना देंगे बॉलीवुड हिरोइन

डाइट का सही मतलब

आलिया की न्यूट्रिशनिस्ट एंजी कसाबी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, आलिया डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ड हैं. उन्हें शाकाहारी खाना ज्यादा पसंद है. साथ ही वो अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब से पूरा पोषण लेती हैं. आलिया भट्ट की डाइट में सीफूड के साथ-साथ ढेर सारी सब्जियां और कार्बोहाइड्रेट के लिए थोड़े चावल या प्रोटीन पास्ता शामिल होता है. सुबह की शुरुआत वो फाइबर और प्रोटीन के साथ ही करती हैं. सबसे मजे की बात ये है कि फिट रहने के लिए आलिया खुद को मीठे से पूरी तरह दूर भी नहीं रखतीं. दरअसल, उन्हें रैगुलर ऐसे डेजर्ट दिए जाते हैं जिनमें कार्ब्स, फैट और कैलोरी बहुत कम होती है और वो नेचुरल स्वीटरनर से बने होते हैं. साथ ही आलिया, ‘जूस डिटॉक्स’ भी करती हैं, जिससे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक बनी रहती है.

ऐसे घटाया 16 किलो वजन

साल 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट के वेट लॉस को लेकर काफी बातें हुईं. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया कि उन्होंने इतनी जल्दी वजन कैसे कम कर लिया. इस पर आलिया ने खुलकर बात की और बताया कि सब कुछ बहुत ही नेचुरल तरीके से हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि ब्रेस्टफीडिंग से बहुत कैलोरी बर्न होती है और साथ ही वो घर का खाना खा रही थीं. सिर्फ 3 महीनों में ही आलिया ने प्रेग्नेंसी के बाद का 16 किलो वेट लूज़ कर लिया था. उन्होंने साबित कर दिया कि फिट रहने के लिए भूखा रहने या खुद पर जुल्म करने की जरूरत नहीं है. सही डाइट और देसी लाइफस्टाइल से किसी भी उम्र में फिटनेस पाई जा सकती है.

यह भी पढ़ेंःजब पृथ्वीराज चौहान को राष्ट्रपति बताकर ट्रोल हुईं थी Alia Bhatt, इन 5 फिल्मों में दमदार एक्टिंग से ट्रोलर्स को दिया जवाब

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?