Afghanistan News : अफगानिस्तान के अस्पताल में किए गए हमले में अभी तक 400 लोगों की मौत हो गई है. इसी बीच अफगान सरकार ने इस हमले की निंदा की है और इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया.
Afghanistan News : पाकिस्तान ने सोमवार की देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई कर दिया. इसी बीच अफगान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने उस अस्पताल पर भी हमला किया है जिसमें नशाखोरों का इलाज चल रहा था. इसी बीच मंगलवार सुबह अफगान बचाव कर्मियों ने मलबे से कई शव निकाले और उन्हें शवगृह भेज दिया. दूसरी तरफ अधिकारियों ने बताया कि रात भर चली पाकिस्तान हवाई हमले में इस अस्पताल में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और करीब 250 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. साथ ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के उस आरोपों का भी खंडन कर दिया, जिसमें किसी अस्पताल को निशाना बनाने की बात कही गई है. पाकिस्तान का कहना है कि उसके हमले पूर्व अफगानिस्तान पर किए गए थे न कि किसी भी नागरिक ठिकाने पर.
अंतरराष्ट्रीय अपील हुई अनसुनी
सोमवार की देर रात शुरु हुई इस संघर्ष में सीमा पार कई बार झड़पें हो चुकी हैं और अफगानिस्तान के अंदर भी हवाई हमले हुए हैं. इसके अलावा संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई अपील अनसुनी कर दी गई. अफगानिस्तान के प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि हवाई हमले में काबुल में स्थित 2 हजार बिस्तरों वाले ‘उम्मीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल’ का एक हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है.
मानवता के विरुद्ध अपराध
प्रवक्ता ने बताया कि अस्पताल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई है, जिसमें अफगानिस्तान के चार लोग मारे गए हैं. अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान पर नागरिक ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल में हमला किया है वह मासूम और नशे के आदी थे. साथ ही उन्होंने इस कृत्य को मानवता के विरुद्ध अपराध मानते हैं.
यह हमला यूएन सुरक्षा परिषद की उस अपील के कुछ घंटे के बाद हुआ है जिसमें उसने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से आतंकवाद से निपटने के प्रयासों को तुरंत करने के लिए कहा गया था. पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर आतंकियों को शरण देने का आरोप लगाता आया है.
जानें क्या बोला भारत?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके इस हमले की कड़ी निंदा की है. बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस तरह से नागरिकों ठिकानों को निशाना बनाया गया है वह तत्काल बंद होना चाहिए. इसके अलावा भारत ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. भारत ने आगे कहा कि हम अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराता है.
यह भी पढ़ें- ‘पहले होर्मुज स्ट्रेट में मदद करो फिर होगी बात’ जिनपिंग पर दबाव डालने के लिए चीन दौरा टाल रहे ट्रंप
News Source: PTI
