Home मनोरंजन बोर हो चुके हैं या थके हुए हैं? इन 5 Comedy Movies का डोज़ लीजिए और भूल जाइए सारा स्ट्रेस!

बोर हो चुके हैं या थके हुए हैं? इन 5 Comedy Movies का डोज़ लीजिए और भूल जाइए सारा स्ट्रेस!

by Preeti Pal
0 comment
बोर हो चुके हैं या थके हुए हैं? इन 5 Comedy Movies का डोज़ लीजिए और भूल जाइए सारा स्ट्रेस!

Comedy Movies on Netflix: अगर आप भी डेली लाइफ में मुस्कुराना भूल गए हैं, तो आज आपके लिए नेटफ्लिक्स की उन कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप हंसते-हसंते लोट-पोट हो जाएंगे.

30 March, 2026

ऑफिस में बॉस की डांट पड़ी हो या फिर काम के बोझ तले थकावट से भर चुके हों, कभी-कभी हमें बस एक ऐसी चीज की जरूरत होती है जो हमारा मूड एकदम फ्रेश कर दे. उस चीज़ का नाम है हंसी. यकीन मानिए, हंसी से बेहतर दर्द की कोई दवा नहीं है. ऐसे में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों का एक ऐसा खजाना मौजूद है, जो आपकी सारी टेंशन को पल भर में छूमंतर कर सकता है. बस पॉपकॉर्न तैयार रखिए, क्योंकि हम आपके लिए 5 ऐसी जबरदस्त फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

मुन्ना भाई M.B.B.S.

अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी, तो समझो कुछ नहीं देखा. संजय दत्त उर्फ मुन्ना भाई एक ऐसे गैंगस्टर हैं जो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने निकल पड़ते हैं. लेकिन मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज का तरीका थोड़ा अलग है. सर्किट के साथ उनकी जुगलबंदी और छोटी-छोटी बातों पर कॉमेडी इस फिल्म को मास्टरपीस बनाती है. ये फिल्म सिर्फ हंसाती ही नहीं, बल्कि इमोशनल मैसेज भी दे जाती है.

वेलकम

कॉमेडी की बात हो और ‘वेलकम’ का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. अंडरवर्ल्ड के डॉन जब शरीफ बनने की कोशिश करते हैं, तो क्या बवाल मचता है, ये फिल्म उसी का नमूना है. नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल की तिकड़ी ने जिस तरह की कॉमिक टाइमिंग दिखाई है, वो वाकई में बेमिसाल है. इस फिल्म का हर सीन और डायलॉग आज भी लोगों को याद है.

यह भी पढ़ेंःBox Office के नए सुल्तान बने रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 ने चटाई ‘पुष्पा’ को धूल, 9 दिनों में खड़ा किया कमाई का पहाड़

दे दे प्यार दे 2

दे दे प्यार दे फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट तो हिट था ही, लेकिन इसका दूसरा हिस्सा हंसी की डोज़ को दोगुना कर देता है. अजय देवगन और आर. माधवन के बीच की नोकझोंक इस फिल्म की जान है. उलझे हुए रिश्ते और उन पर होने वाली मजेदार बातचीत आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी. अगर आप हल्की-फुल्की और मॉडर्न रोम-कॉम के शौकीन हैं, तो इसे मिस न करें.

हैप्पी न्यू ईयर

क्या आपने कभी ऐसी फिल्म देखी है जहां चोरी करने के लिए डांस कम्पटीशन का सहारा लिया जाए? शाहरुख खान और उनकी पूरी टीम जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी शामिल हैं, आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं जहां लॉजिक कम और मैजिक ज्यादा है. ये एक हाई-एनर्जी फिल्म है जिसे आप दिमाग लगाकर नहीं, बल्कि दिल खोलकर हंसने के लिए देख सकते हैं.

अजब प्रेम की गजब कहानी

रणबीर कपूर यानी प्रेम, एक ऐसा लड़का है जो प्यार करने में तो कच्चा है लेकिन दूसरों की मदद और उन्हें हंसाने में उस्ताद है. अपनी मासूमियत, कॉमेडी और मजेदार सिचुएशंस के साथ ये फिल्म एक बेहतरीन पैकेज है. रणबीर और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री और फिल्म के गाने आपका मूड बनाने के लिए काफी हैं.

यह भी पढ़ेंः Aditya Dhar का मैजिक और Ranveer Singh का एक्शन, America में सबसे बड़ी फिल्म बनने की दहलीज पर Dhurandhar

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?