Rajasthan Board 12th Toppers: राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. इस साल कुल पास परसेंटेज 97.20% रहा, जिसमें लड़कों का पास परसेंटेज 96.46% और लड़कियों का 97.77% रहा.
31 March, 2026
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिया. RBSE ने सिर्फ 20 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किए. अगर आपने भी अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया तो, यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके जल्द ही स्कोर देखें. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड :- 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #12thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 31, 2026
बोर्ड सेक्रेटरी गजेंद्र सिंह राठौर ने RBSE अजमेर ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 में पास हुए स्टूडेंट्स की संख्या, एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स की संख्या, पास हुए स्टूडेंट्स की संख्या, स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज, स्ट्रीम वाइज पास परसेंटेज, स्ट्रीम वाइज टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम और परसेंटेज और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास परसेंटेज की घोषणा की गई.
97.20% छात्र पास
इस साल कुल पास परसेंटेज 97.20% रहा, जिसमें लड़कों का पास परसेंटेज 96.46% और लड़कियों का 97.77% रहा. पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी थी है. इस साल भी 5 टॉपर्स में 4 लड़कियां हैं. इस साल, राजस्थान बोर्ड 12वीं एग्जाम के लिए लगभग 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख ने एग्जाम दिया था. इनमें आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा, लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. साइंस स्ट्रीम में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था.
देखें टॉपर्स लिस्ट
| संकाय (Stream) | टॉपर का नाम | प्रतिशत (%) | जिला |
|---|---|---|---|
| विज्ञान (Science) | दीपिका | 99.80% | जोधपुर |
| सोनू मेहरा | 99.80% | सीकर | |
| दिव्या | 99.80% | नागौर | |
| निकिता | 99.80% | बाड़मेर | |
| ऋषिता | 99.80% | बीकानेर | |
| कला (Arts) | नव्या कुमारी मीणा | 99.60% | जयपुर |
| नरपत | 99.60% | बाड़मेर | |
| नैन्सी | 99.60% | चुरू | |
| वाणिज्य (Commerce) | वर्षा रानी | 99.20% | झुंझुनू |
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले, राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, ’12th RBSE Result 2026′ लिंक पर क्लिक करें (जल्द ही एक्टिवेट हो जाएगा).
- यहां ‘आर्ट/कॉमर्स/साइंस’ में से अपनी स्ट्रीम चुनें.
- स्टूडेंट्स को अब दिए गए कॉलम में अपना रोल नंबर डालना होगा.
- सबमिट या व्यू रिजल्ट पर क्लिक करने से राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें- बिहार में 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली कौन हैं पुष्पांजलि? कितनी करती हैं पढ़ाई; अब बनना चाहती हैं IAS
