Home Latest News & Updates कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? वायरल हुआ वीडियो; पकड़ा गया टीम इंडिया का शेर

कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? वायरल हुआ वीडियो; पकड़ा गया टीम इंडिया का शेर

by Sachin Kumar
0 comment
Arshdeep Singh & Samreen Kaur Viral Video

Arshdeep-Samreen : अर्शदीप सिंह अपनी गेंदबाजी के साथ अपने निजी जीवन को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्हें एक पंजाब की एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया और उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया.

Arshdeep-Samreen : पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में हैं. उनकी चर्चा गेंदबाजी को लेकर नहीं बल्कि निजी जीवन को लेकर हो रही है. साथ ही अर्शदीप ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड की हाथों में हाथ डालकर फोटो शेयर की थी और वह काफी तेजी से वायरल भी हो गई थी. इसके साथ ही बाजार भी काफी गर्म हो गया है कि आखिर में अर्शदीप की गर्लफ्रेंड कौन है? दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि पंजाब किंग्स के गेंदबाज की गर्लफ्रेंड पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर ही अर्शदीप की गर्लफ्रेंड है. इसी बीच एक्ट्रेस अर्शदीप के साथ स्पॉट हुई हैं और दोनों काफी क्यूट भी लग रहे हैं.

एकसाथ नजर आए समरीन और अर्शदीप

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के बीच रिश्तों की अटकलों को हवा देने का काम किया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं. एक फैंस ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि पकड़ा गया शेर… दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं. हालांकि, अर्शदीप और समरीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं की है और खारिज भी नहीं किया है.

टीम ट्रैवल के दौरान का वीडियो

वायरल वीडियो आईपीएल के दौरान का ही है, क्योंकि अर्शदीप के पीछे पंजाब की टीम बस खड़ी दिख रही है. अर्शदीप भी समान के साथ हैं. इस दौरान वह क्यूट जेस्चर बनाते हैं और समरीन अचानक हंसने लग जाती हैं. इस दौरान समरीन से मिलने के लिए कोई महिला आ जाती है और एक्ट्रेस उन्हें गले लगा लेती हैं. इसके बाद अर्शदीप और समरीन बात करने लग जाते हैं.

पहले भी साझा की थी अर्शदीप ने फोटो

इस वीडियो के बाद अर्शदीप का एक स्नेपचैट तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए हैं और इसके बाद ही अटकलों का बाजार तेजी से गर्म हो गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स उस फोटो और वीडियो को कनेक्ट कर लगे. बता दें कि समरीन एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं और साल 2018 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. वह मूल रूप से जम्म-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई की है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और इस इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई है.

एक्ट्रिंग के अलावा समरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं. वह कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आईं थीं. यह फिल्म मुख्य रूप से कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 विश्व कप जीतने की कहानी पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- ‘समय बर्बाद करने के लिए…’ डेरिल मिचेल को लेकर उस्मान तारिक ने दी प्रतिक्रिया; कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?