Home मनोरंजन ‘अब किसे गले लगाऊं मैं’, आशा भोसले की पोती जनाई ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, चाहने वालों को दिया स्पेशल मैसेज

‘अब किसे गले लगाऊं मैं’, आशा भोसले की पोती जनाई ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, चाहने वालों को दिया स्पेशल मैसेज

by Neha Singh
0 comment
Zanai Bhosle

Zanai Bhosle Emotional Post: आशा भोसले की पोती जनाई ने अंतिम संस्कार के बाद एक इमोशनल पोस्ट किया है. जनाई ने अपनी दादी को याद करते हुए जो शब्द लिखे, उनमें प्यार, यादें और जुदाई का दर्द साफ दिखता है.

14 April, 2026

आशा भोसले इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और उनके साथ ही खत्म हो गया है संगीत का एक सुरीला युग. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. आशा ताई के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम छाया है. उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है. आशा ताई अपनी पोती जनाई के बहुत करीब थीं. जनाई ने अंतिम संस्कार के बाद अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है. जनाई ने अपनी दादी को याद करते हुए जो शब्द लिखे, उनमें प्यार, यादें और जुदाई का दर्द साफ दिखता है.

वह हमेशा सभी की यादों में जिंदा रहेंगी

जनाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जब मैं खुद को संभाल लूंगी तो विस्तार से लिखूंगी, लेकिन अभी के लिए, मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं उस सम्मान और प्यार के लिए बहुत आभारी हूं जिसके साथ अनगिनत लोग उन्हें आज और आगे भी याद करते हैं. मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करती हूं. वह इसकी हकदार थीं. मुझे एहसास है कि वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी और उन्होंने यह सब ऊपर से देखा होगा. इसके अलावा, जनाई ने दादी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा, मेरे प्यार.”

“किसे गले लगाऊं मैं”

जनाई ने आज एक पोस्ट में दादी के साथ स्पेशल मूमेंट्स को याद किया. उन्होंने लिखा “आज सुबह उठते ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपना पार्टनर इन क्राइम, अपना बेस्टफ्रेंड खो दिया है, एक ऐसा इंसान जिसने मेरी दुनिया पूरी की और जब मैं पैदा हुई तो सबसे पहले मुझे गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? मैं सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीऊं? जब मैं घर आऊंगी तो हर दिन कौन मेरा इंतजार करेगा या किसके साथ फालतू जोक्स करूं.. ये बस कुछ बातें हैं जिनसे मैं उन्हें याद कर रही हूं, लेकिन जिन लोगों ने मेरे साथ उनकी कमी महसूस की है, याद रखें कि वह जिंदगी और हंसी की डेफिनिशन थी और है, इसलिए अगर आपको उन्हें याद करना है तो उसे सिर्फ उसी तरह याद करें!!”

पोती की तारीफ करती थीं आशा ताई

आशा भोसले और जनाई भोसले के बीच का रिश्ता बहुत खास माना जाता था. जनाई भी अपनी दादी के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीत की दुनिया में आगे बढ़ रही हैं. कई मौकों पर आशा भोसले ने अपनी पोती की तारीफ की है और उसे आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दी है. जनाई को अक्सर इवेंट्स में आशा भोसले के साथ देखा जाता था. जनाई के करियर की बात करें, तो वह जल्द ही ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’  फिल्म में अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. वह सिंगिंग, डांसिंग और राइटिंग भी करती हैं.

यह भी पढ़ें- बड़ी बहन के सेक्रेटरी संग भागकर शादी करने से टूट गए थे रिश्ते, जानें कैसी थी सिंगर सिस्टर्स की कैमिस्ट्री

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?