Home Lifestyle वेडिंग सीजन में साड़ी लुक को बनाएं स्टाइलिश, ट्राई करें Blouse के ये Unique Back Designs, देखते रह जाएंगे सभी

वेडिंग सीजन में साड़ी लुक को बनाएं स्टाइलिश, ट्राई करें Blouse के ये Unique Back Designs, देखते रह जाएंगे सभी

by Neha Singh
0 comment
Unique Blouse Back Designs

Unique Blouse Back Designs: अगर आपके घर में शादी और आप सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ ये ब्लाउज डिजाइन ट्राई करें. यहां देखें कुछ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन.

15 April, 2026

शादी के मौसम में हर कोई यूनिक और स्टाइलिश दिखना चाहता है. आप अपने साड़ी लुक को खास बनाने कि लिए उसके साथ डिजाइनर ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं. आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों टच वाले क्लासी ब्लाउज डिजाइन के साथ सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस लुक दे सकती हैं. चाहे आप बैकलेस, शीयर स्लीव या एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज चुनें, हर डिजाइन आपके लुक में एक चार्म जोड़ता है. इनमें आपकी फोटोज भी बहुत सुंदर आएंगी. अगर आप इस शादी सीजन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो यहां दिखाए गए डिजाइन जरूर ट्राई करें.

क्रिस -क्रॉस डिजाइन

फोटो में दिखाए गए दोनों डिजाइन नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं. नई दुल्हनें ज्यादातर हेवी साड़ियां पहनती हैं, जिनपर ये डिजाइन बहुत सुंदर लगेंगे. क्रिस क्रॉस ब्लाउज डिजाइन काफी यूनीक है. वहीं दूसरी फोटो में दिखाया गया डिजाइन क्लासी लुक देता है.

एस्थेटिक डिजाइन

एस्थेटिक लवर्स लड़कियों को यह दोनों डिजाइन बहुत पसंद आएंगे. कॉलेज फेस्ट हो या ऑफिस पार्टी, ये ब्लाउज डिजाइन हर इवेंट में शाइन करने के लिए परफेक्ट हैं. शिमर वाली नेट की साड़ियों के साथ यह परफेक्टली मैच होंगे. इसके साथ मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी कैरी और पार्टी में छा जाइए.

लहंगा ब्लाउज डिजाइन

यह ब्लाउज डिजाइन लहंगे के साथ बहुत प्यारा लगेगा. अगर आप इस वेडिंग सीजन में लहंगा पहनने वाली हैं, तो अपने टेलर को यह फोटो तुरंत भेज दें. इसमें की गई लेस की डिटेलिंग इसे और भी सुंदर बना देती है. यह डिजाइन हर तरह के लहंगे और साड़ी में सुंदर लगेगा. आप अपनी पसंद की लेस भी लगवा सकती हैं.

साउथ इंडियन डिजाइन

अगर आप इस तरह का डिजाइन ट्राई करेंगी, तो सभी आपकी तारीफ जरूर करेंगे. इसमें की गई लेस डिटेलिंग इतनी सुंदर है कि इससे नजर ही नही हटेगी. मोतियों से बहुत सुंदर पैटर्न बनाए गए हैं. यह डिजाइन लहंगे और साड़ी, दोनों पर ही बहुत प्यारा लगेगा.

नेट डिजाइन

अगर आप कुछ हटके एक्पेरिमेंट करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है. यह डिजाइन नेट की साड़ियों के साथ परफेक्ट लगेंगे. आप चाहें तो बिना नेट यूज किए सिर्फ एक बो भी लगवा सकती हैं. यह एक सिंपल और क्यूट लगेगा.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की पोती जनाई से लें आउटफिट इंस्पिरेशन, मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, सभी में लगती हैं खूबसूरत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?