Home Latest News & Updates हरिवंश तीसरी बार चुने गए राज्यसभा के उप सभापति, मोदी ने दी बधाई; कहा- सदन की गरिमा को नई ऊंचाई मिलेगी

हरिवंश तीसरी बार चुने गए राज्यसभा के उप सभापति, मोदी ने दी बधाई; कहा- सदन की गरिमा को नई ऊंचाई मिलेगी

by Sachin Kumar
0 comment
Harivansh Elected Deputy Chairman Rajya Sabha

Harivansh Narayan Singh : राज्यसभा में हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि आपकी मौजूदगी से सदन की गरिमा को नई ऊंचाई मिलेगी.

Harivansh Narayan Singh : राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हरिवंश नारायण सिंह को निर्विरोध उप सभापति चुन लिया गया है. यह तीसरी बार है जब उन्हें इस पद के लिए चुना गया है. हरिवंश के समर्थन में पांच प्रस्ताव दाखिल किए गए, जबकि विपक्ष की तरफ से किसी भी उम्मीदवार के रूप में प्रस्ताव दाखिल नहीं किया गया. बता दें कि हरिवंश का दूसरा कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था और उसके बाद JDU की तरफ से नहीं चुने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें मनोनीत करके सदन में भेज दिया.

जेपी ने नड्डा ने रखा पहला प्रस्ताव

सदन के नेता जेपी नड्डा ने पहला प्रस्ताव रखा, जिसको एस पांग्रोन कोन्यक ने किया. दूसरा प्रस्ताव BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदन के सदस्य नितिन नवीन ने पेश किया, जिसको सांसद बृजलाल का समर्थन मिला. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से दिए गए प्रस्ताव का समर्थन सुरेंद्र सिंह नागर और JDU के संजय कुमार झा ने किया. इसके अलावा एक प्रस्ताव केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने पेशा किया, जिसे शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा का समर्थन किया. साथ ही सदन के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने चुनाव की तारीख 16 अप्रैल के 12 बजे तक रखी थी.

वहीं, तय समय तक विपक्ष की तरफ से कोई प्रस्ताव सामने नहीं आया है, जिसके बाद हरिवंश को निर्विरोध चुन लिया गया. माना जा रहा है कि नड्डा द्वारा पेश किए गए ध्वनि मत से पारित करा दिया गया. इसके बाद सभापति राधाकृष्णन ने उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी.

तीसरी बार चुने गए हरिवंश

हरिवंश को निर्विरोध चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि सदन की ओर से, मैं हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई देता हूं. यह आप पर सदन के गहरे विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा कि मैं एक बात पर ज़ोर देना चाहता हूं कि आज 17 अप्रैल है, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती. यह बात इसलिए भी खास है कि आप (हरिवंश) तीसरी बार अपनी इस यात्रा की शुरुआत उनकी जयंती के अवसर पर कर रहे हैं, खास तौर उनके साथ आपकी काफी नज़दीकी रही है.

PM मोदी ने यह भी कहा कि AI के इस दौर में, उन्होंने मगध विश्वविद्यालय में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर खोलने में मदद की है. आपने एक मिसाल कायम की है कि MPLAD फंड का इस्तेमाल एक तय दिशा में कैसे किया जा सकता है. साथ ही इस सदन में आपकी मौजूदगी से इस सदन की गरिमा को नई ऊंचाई मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Middle East में शांति की किरण, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के Ceasefire का आगाज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?