Home Latest News & Updates कर्नाटक में भीषण हादसा: टक्कर के बाद बस और कार में लगी आग, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 9 की मौत

कर्नाटक में भीषण हादसा: टक्कर के बाद बस और कार में लगी आग, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 9 की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava
0 comment
कर्नाटक में भीषण हादसा: टक्कर के बाद बस और कार में लगी आग, जिंदा जलने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Karnataka Accident: कर्नाटक में शुक्रवार को भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. सुरपुर तालुक में कार और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई.

Karnataka Accident: कर्नाटक में शुक्रवार को भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. सुरपुर तालुक में कार और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुरपुर तालुक में शांतापुरा क्रॉसिंग के पास हुई. मृतकों की पहचान कृष्णा नायक (52) और उनकी पत्नी अनंत काला (45), शरणप्पा (36) और उनकी पत्नी निसर्गा (30), सिद्धार्थ (3), आद्विक (5), श्रीनिधि (1.5), शशिकला (30) और चंदन (8) के रूप में की गई है. हालांकि, हादसे में शशिकला का दूसरा बेटा विराट (10) बच गया.

रायचूर की ओर जा रहे थे कार सवार

पुलिस अधीक्षक पृथ्वी शंकर ने पीटीआई को बताया कि कृष्णा नायक अपने परिवार व अन्य परिजनों के साथ कार से यादगीर से अपने गृहनगर रायचूर की ओर जा रहे थे. इस दौरान कार का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार कार लहराते हुए एक निजी बस से आमने-सामने टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के समय कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार लोग, जिनमें से दो बच्चे थे, मौके पर ही जिंदा जल गए. सभी लोगों को इलाज के लिए यादगिरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया.

परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन

अधिकारी ने बताया कि नौ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जीवित बचे एकमात्र बच्चे विराट का इलाज चल रहा है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बस दोनों पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. हादसे के बाद अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कार में सवार लोग रायचूर जिले के सिरवार तालुक के रहने वाले थे. वाहन यादगीर से अपने गृहनगर रायचूर की ओर जा रहा था, जबकि बस बेंगलुरु से कालाबुरागी जा रही थी. उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी 20 यात्री सुरक्षित हैं. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन से वहां का माहौल गमगीन हो गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर बच्चे के इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ेंः केरल में BDS छात्र की मौत पर बवालः सड़क पर उतरे हजारों छात्र, जब तक न्याय नहीं तब तक ‘एप्रन’ नहीं का ऐलान

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?