Home Lifestyle गर्मी के मौसम में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ये 6 Floral Suit डिजाइन्स आपके डेली वियर के लिए रहेंगे बेस्ट

गर्मी के मौसम में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ये 6 Floral Suit डिजाइन्स आपके डेली वियर के लिए रहेंगे बेस्ट

by Preeti Pal
0 comment
गर्मी के मौसम में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ये 6 Floral Suit डिजाइन्स आपके डेली वियर के लिए रहेंगे बेस्ट

Floral Suit Collection: अगर आप भी तपती गर्मी में बेस्ट और फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए फ्लोरल प्रिंट सूटों का नया कलेक्शन लेकर आए हैं.

20 April, 2026

चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच सबसे बड़ा चैलेंज होता है स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ खुद को कंफर्टेबल रखने का. गर्मियों में हर कोई भारी-भरकम कपड़ों की जगह हल्के-फुल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक ही ढूंढ़ता है. ऐसे में फ्लोरल प्रिंट्स से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. फूलों की ताजगी और लाइट कलर्स न सिर्फ आपको एक फ्रेश लुक देते हैं, बल्कि ये आंखों को भी सुकून पहुंचाते हैं. यही वजह है कि आज हम भी आपके लिए समर सीजन के लिए 6 बेहतरीन फ्लोरल सूट ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जो आपके डेली वियर के लिए एकदम परफेक्ट हैं.

कॉटन कुर्ती

गर्मियों के लिए कॉटन से बेहतर कोई फैब्रिक नहीं है. पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू पर छोटे-छोटे फूलों का प्रिंट बहुत ही सोबर लुक देता है. ये ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए एक एवरग्रीन ऑप्शन है.

अनारकली स्टाइल

अगर आप थोड़ा फेमिनिन और फ्लोई लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट ट्राई करें. शिफॉन या जॉर्जेट फैब्रिक पर बड़े फ्लोरल मोटिफ्स काफी ट्रेंड में हैं. ये लुक न सिर्फ आपको स्लिम दिखाता है, बल्कि शाम की छोटी-मोटी आउटिंग या किटी पार्टी के लिए भी शानदार है.

यह भी पढ़ेंःशाही अंदाज़ और सदियों पुरानी परंपरा, आज भी हर Hyderabadi दुल्हन की पहली पसंद है ये ‘खड़ा दुपट्टा’

स्ट्रेट फिट

इन दिनों ऑर्गेंजा दुपट्टे का काफी क्रेज है. एक प्लेन या बारीक फ्लोरल प्रिंट वाले स्ट्रेट फिट सूट के साथ हैवी फ्लोरल प्रिंट वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देगा. ये कॉम्बिनेशन एलीगेंट होने के साथ-साथ काफी लाइटवेट भी होता है.

जयपुरी ब्लॉक प्रिंट

अगर आपको थोड़ा एथनिक टच पसंद है, तो जयपुरी ब्लॉक प्रिंट वाले फ्लोरल सूट आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए. हाथ से बने ये प्रिंट्स और प्योर मलमल कॉटन का एहसास तपती गर्मी में भी आपको राहत देते हैं. इन्हें आप मैचिंग पैंट्स और जूती के साथ पहनकर एक कंपलीट लुक क्रिएट कर सकती हैं.

को-ऑर्ड सेट्स

आजकल को-ऑर्ड सेट्स भी काफी ज्यादा फैशन में हैं. पूरी तरह से फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्ती और मैचिंग ट्राउजर आपको एक मॉडर्न और ट्रेंडी वाइब देते हैं. सफर के दौरान या शॉपिंग पर जाते टाइम ये स्टाइल सबसे कंफर्टेबल रहता है.

चिकनकारी

व्हाइट चिकनकारी कुर्ती पर रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. चिकनकारी सूट गर्मियों में लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. ये स्टाइल और क्लासिक कॉम्बिनेशन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. इसे आप ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ एक्सेसराइज करके एक परफेक्ट समर लुक क्रिएट कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः मुगलों की वो विरासत, जो अब भारत से लेकर UAE की शादियों की बनी जान; क्या आपने पहनी Farshi Salwar

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?