Home Latest News & Updates 82 सीटों के साथ कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन आगे, CPI (M) के नेतृत्व ने बनाई 49 सीटों पर बढ़त

82 सीटों के साथ कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन आगे, CPI (M) के नेतृत्व ने बनाई 49 सीटों पर बढ़त

by Neha Singh
0 comment
Keralam Election Result Live (1)

Keralam Election Result Live: केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. केरल में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है. हर मिनट पर रुझान बदल रहे हैं.

4 May, 2026

केरल में इस बार कांग्रेस ने धूम मचा दी है और रुझानों में वह जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गई है. अभी तक के रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF 87 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि CPI (M) का नेतृत्व वाला गठबंधन 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

जानें क्या बोले सीपीआई के महासचिव

चार राज्य और एक केंद्र प्रदेश में वोटों की गिनती पर CPI महासचिव डी राजा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अगर ये रुझान ऐसे ही रहे तो अंतिम नतीजे भी यही होंगे. हमारी पार्टी इस जनादेश के कारणों का विश्लेषण करेगी. सीपीआई महासचिव नेआगे कहा कि असम में BJP फिर से सरकार बनाने जा रही है और पश्चिम बंगाल में पहली बार. इसके अलावा पुडुचेरी में BJP बढ़त बना रही है.

उन्होंने कहा कि केरल में मुकाबला LDF और UDF के बीच है. तमिलनाडु में रुझान एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे हैं. धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक पार्टियों को इन चुनावों और जनता द्वारा दिए गए जनादेश से सही सबक सीखना चाहिए.

कांग्रेस के 4 और CPI (M) 1 ने जीती सीट

केरल में अब रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील होने लग गए हैं. कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली और 56 प्रत्याशी अभी रुझानों में आगे चल रहे हैं. इसी कड़ी में सीपीआई (एम) 28 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि एक उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है.

बता दें कि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार टीएम सासी ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार को KM FEBIN को 8553 वोटों से हरा दिया है.

IUML कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल

कांग्रेस का नेतृत्व वाला गठबंधन UDF रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं और इसी बीच IUML कार्यालय के बाहर जश्न मनना शुरू हो गया है.

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन UDF ने भारी बढ़त बना ली है और इसी बीच कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष VD सतीशन का स्वागत किया. साथ ही वर्करों ने उनको इन रुझानों के लिए बधाई भी दी.

2892 वोटों से आगे हुए विजयन

इसी बीच CPI (M) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री पिनरपाई विजयन 2892 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद 46053 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं.

केरल में कांग्रेस की बढ़त होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इडुक्की में जश्न मनाया है. शुरुआती रुझानों में UDF आगे चल रहा है और एक सरकार बनाने वाले जादुई आंकड़ों को भी पार कर लिया है.

केरल के अलायंस और पार्टियों की संख्या

अलायंस (Alliance)पार्टियों की संख्यामुख्य पार्टियां
LDFलगभग 10 पार्टियांCPI(M), CPI, Kerala Congress (M), RJD +
UDFलगभग 8 पार्टियांINC, IUML, Kerala Congress (Joseph), RSP +
NDAलगभग 4 पार्टियांBJP, BDJS, Kerala Congress, Twenty20 +

केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को पूरे हो गए थे. इसके बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को भारी जीत मिलती दिख रही है. हालांकि, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन चुनावों में कड़ी टक्कर देता दिख रहा है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी लेफ्ट शासित राज्य में अपना असर बढ़ाने में पूरी तरह लगी हुई दिख रही है.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में 76 सीटों पर बीजेपी को बढ़त , भबानीपुर में ममता बनर्जी 1500 वोटों से पीछे

News Source: ECI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?