Home Top News 293 में से 166 पर BJP की जीत, 59 पर TMC; भवानीपुर से ममता बनर्जी 10994 वोटों से पीछे

293 में से 166 पर BJP की जीत, 59 पर TMC; भवानीपुर से ममता बनर्जी 10994 वोटों से पीछे

by Neha Singh
0 comment
Assembly Election Results (3)

Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है. ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी में कांटे की टक्कर चल रही है.

4 May, 2026

Live Updates

सुवेंदु अधिकारी ने किया ममता को पीछे

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 554 वोटों से पीछे चल रही हैं और प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 54386 पाकर आगे चल रहे हैं. साथ ही अधिकारी नंदीग्राम से भी 9665 वोटों से आगे चल रहे हैं और किसी भी वक्त उनकी इस सीट से जीत की खबर सामने आ सकती है.

293 में से 165 सीटों के आ चुके हैं नतीजे

293 में से 112 पर BJP की जीत
पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों में से 112 पर BJP की जीत हो चुकी है. वहीं, 94 सीटों पर यह आगे चल रही है. टीएमसी को अभी तक 45 सीटें मिली हैं और 36 पर यह आगे चल रही है.

बीजेपी का इस चुनाव में दिखा दबदबा

पश्चिम बंगाल के रुझान जारी हैं और कई सीटों पर नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं. अभी तक 79 सीटों पर नतीजे आए गए हैं, जिसमें से बीजेपी के 55, AITC के 23 और कांग्रेस का एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं, बीजेपी ने अभी भी 149 सीटों पर बढ़त बनाए हैं, जबकि AITC 59 सीटों पर आगे चल रही है.

293 में से 40 सीटों के आ गए नतीजे

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों में से 40 के नतीजे आ गए हैं. इनमें 30 पर बीजेपी, 9 पर टीएमसी और एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

जैसे जैसे समय बढ़ रहा है, वैसे वैसे बीजेपी के जीत के आसार भी बढ़ते जा रहे हैं. अब तक बीजेपी ने 11 सीटें जीत ली हैं और 187 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं टीएमसी ने केवल दो सीट जीती है और 87 पर आगे चल रही है. कांग्रेस और CPIM भी एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं.

बीजेपी के भरत कुमार क्षेत्री ने कालिम्पोंग से, सैकत पंजा ने मोंटेश्वर से, करफा सौमेन ने भातर से और अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की है. दार्जिलिंग से नोमन राय, बुरवान से सुखेन कुमार, मेदिनिपुर से संकर कुमार, जमुरिया से बीजन मुखर्जी और खरदह से कल्याण चक्रबर्ती ने जीत हासिल की है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करके 192 सीटों पर पहुंच गई है. वहीं टीएमसी अभी 94 पर अटकी हुई है. बीजेपी के बढ़ते हुए नंबर्स उसकी जीत की संभावना को और बढ़ाते जा रहे हैं. AJUP भी 2 सीटों पर आगे हैं. AISF 2 पर और CPI(M) एक सीट पर आगे चल रही है. भबानीपुर सीट की बात करें, तो वहां ममता बनर्जी 13,000 वोटों से सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं.

असम रुझान

असम की बात करें, तो वहीं बीजेपी के वापस आने के आसार लग रहे हैं. बीजेपी 79 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है. BOPF 10 सीटों पर और AGP 8 सीटों पर आगे है. वहीं जलुकबारी से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 41,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

निराश हुईं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है, रुझानों में टीएमसी पिछड़ती जा रही है. इस बीच ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे काउंटिंग सेंटर न छोड़ें. केंद्रीय बल टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ECI अपनी मनमर्जी कर रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि अब तक 13 प्रतिशत वोटों की गिनती ही पूरी हो पाई है.

बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करके आगे बढ़ती जा रही है. बीजेपी 173 सीटें पर आगे चल रहे हैं. वहीं टीएमस 85 सीटों पर आगे है. सीपीआईएम केवल एक सीट पर आगे चल रही है.

ममता बनर्जी भबानीपुर से 16000 वोटों से आगे हैं. इस सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.

सुवेंदु अधिकारी फिलहाल नंदीग्राम सीट से 600 वोटों से आगे चल रहे हैं. टीएमसी के पवित्रा कर और सुवेंदु में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी 164 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी केवल 81 सीटों पर अटकी हुई है. यह आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं.

ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर की बात करें तो, ममता बनर्जी केवल 8000 वोटों से सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 76 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी 41 सीटों पर आगे है. वहीं भबानीपुर में ममता बनर्जी में 1500 वोटों से पीछे चल रही हैं.

केरल में 51 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. 28 पर CPI(M), 17 पर मुस्लिम लीग, 10 पर CPI, 4 पर केरल कांग्रेस और 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.

असम में 47 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. अगर यही रफ्तार रही तो असम में फिर एक बार कमल खिल सकता है. वहीं कांग्रेस केवल 13 सीटों पर आगे है.

तमिलनाडु में अगर ऐसे ही रुझान चलते रहे तो, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की TVK तमिलनाडु में एक अहम प्लेयर बनकर उभरेगी और राज्य में AIADMK की जगह मुख्य अपोजिशन पार्टी बन जाएगी.

  • असम में 19 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
  • पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और टीएमसी एक सीट पर आगे है
  • तमिलनाडु में एडीएमके 11 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं विजय की पार्टी टीवीके 9 सीटों पर आगे चल रही है.
  • वहीं केरल में 39 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही और सीपीआईएम 14 सीटों पर आगे है.

पश्चिम बंगाल में हाई-स्टेक असेंबली इलेक्शन के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसके नतीजे से यह तय होगा कि ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली TMC लगातार चौथी बार सत्ता में लौटेगी या BJP राज्य में अपनी पहली सरकार बनाकर इतिहास रचेगी. राज्य के 23 जिलों के 77 सेंटर्स पर 294 असेंबली एरिया में से 293 के लिए मल्टी-लेयर सिक्योरिटी घेरे में काउंटिंग हो रही है, जिसमें 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. पोलिंग दो फेज में हुई थी- 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए और 29 अप्रैल को 142 सीटों के लिए, जिसमें 92.47 परसेंट वोटिंग हुई, इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, यह आजादी के बाद सबसे ज्यादा है.

भवानीपुर: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की यह सीट सबसे हाई-प्रोफाइल है, जहां उनका सीधा मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है.

नंदीग्राम: 2021 की तरह ही यहां भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला टीएमसी के पवित्र कर से है.

पानीहाटी: उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट से बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता की मां हैं. उनका मुकाबला टीएमसी के तीर्थंकर घोष और सीपीआई (एम) के कलातन दासगुप्ता से है.

संदेशखाली : महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों के कारण यह सीट चुनावी चर्चाओं के केंद्र में रही है. संदेशखाली में बीजेपी के सनत सरदार का मुकाबला टीएमसी के झरना सरदार से है.

डायमंड हार्बर: डायमंड हार्बर में 2 मई 2026 को चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया, क्योंकि विपक्ष ने ईवीएम के इस्तेमाल में बाधा डालने की शिकायत की थी. यहां बीजेपी के दीपक कुमार हलदर का मुकाबला टीएमसी के पन्नालाल हलदर से है.

असम

असम में 126 असेंबली सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई. ज़्यादातर ज़िलों में एक ही सेंटर है जिसमें हर जिले की सभी सीटें शामिल हैं. सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और काउंटिंग सेंटर्स पर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है. राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही फेज़ में वोटिंग हुई थी, जिसमें 2.5 करोड़ से ज़्यादा वोटर्स में से रिकॉर्ड 85.96 परसेंट ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य कांग्रेस प्रेसिडेंट गौरव गोगोई, असेंबली स्पीकर बिस्वजीत दैमारी, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल चीफ और मौजूदा MLA अखिल गोगोई, और असम जातीय परिषद (AJP) के प्रेसिडेंट लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं.

जालुकबारी – इस सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनके विरोध में कांग्रेस के बिदिशा नियोग और निर्दलीय उम्मीदवार दीपिका दास चुनावी मैदान में हैं.

जोरहाट- यहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे गौरव गोगोई मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है.

शिवसागर-यहां कांग्रेस के प्रमुख सहयोगी और रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

नजीरा सीट- यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया मैदान में हैं.

तमिलनाडु

अधिकारियों ने बताया कि तीन लेवल की कड़ी सिक्योरिटी के बीच, तमिलनाडु में सोमवार सुबह 8 बजे राज्य के सभी 62 तय काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हुई. उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई और सुबह 8.30 बजे EVM में रिकॉर्ड वोटों की गिनती शुरू होगी. राज्य में 23 अप्रैल को 234 असेंबली सीटों के लिए चुनाव हुए थे. मौजूदा DMK सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है और उसकी कट्टर विरोधी AIADMK ने पांच साल मुख्य विपक्षी पार्टी रहने के बाद सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की TVK के चुनावी मैदान में आने से जीत की उम्मीदों के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है और तमिल नेशनलिस्ट सीमन की NTK भी चुनावों में एक और फैक्टर है.

केरल

केरल में 9 अप्रैल को हुए असेंबली चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे राज्य में 43 जगहों पर फैले 140 सेंटर्स पर शुरू हुई. इससे रूलिंग LDF, अपोज़िशन UDF और BJP की लीडरशिप वाली NDA के बीच चल रहा कड़ा और हाई-स्टेक मुकाबला खत्म हो गया. इलेक्शन कमीशन के ऑब्ज़र्वर, सिक्योरिटी वालों और कैंडिडेट के रिप्रेज़ेंटेटिव की मौजूदगी में सुबह करीब 6.30 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए, जहाँ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें रखी गई थीं. काउंटिंग पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई, जो कुल डाले गए वोटों का 1.36 परसेंट है. दोपहर तक चुनाव के नतीजों की पूरी तस्वीर आने की उम्मीद है.

पुडुचेरी

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. केंद्र शासित प्रदेश की सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए एक ही फ़ेज में वोटिंग हुई, जिसमें बड़ी संख्या में वोटर टर्नआउट हुआ. हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, वी. नारायणसामी, ए. नमस्सिवयम, ई. वैथिलिंगम और दूसरे बड़े नेता शामिल हैं. यहां NDA और UPA मुख्य रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. NDA में ऑल इंडिया N.R. कांग्रेस (AINRC), AIADMK और BJP शामिल हैं, जबकि UPA में कांग्रेस और DMK मुख्य पार्टियां हैं.

यह भी पढ़ें- Bengal रिजल्ट से पहले TMC को सुप्रीम झटका, काउंटिंग सेंटर पर रहेगा सख़्त पहरा, जानें पूरा मामला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?