Home Top News तमिलनाडु के नए ‘किंग’ होंगे विजय, कोलाथुर से CM स्टालिन हारे; देखें सभी 234 सीटों के नतीजे

तमिलनाडु के नए ‘किंग’ होंगे विजय, कोलाथुर से CM स्टालिन हारे; देखें सभी 234 सीटों के नतीजे

by Neha Singh
0 comment
Tamil Nadu Election Results (1)

Tamil Nadu Election Result Live: तमिलनाडु में सोमवार सुबह 8 बजे राज्य के सभी 62 तय काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हुई. एक्टर-राजनेता विजय की पार्टी ने पूरे चुनाव का समीकरण बदल दिया है.

4 May, 2026

Live Updates

इस चुनाव TVK की बल्ले-बल्ले

इस विधानसभा चुनाव के नतीजे और रुझान सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि विजय थलापति की नेतृत्व वाली TVK पार्टी राजनीति की गद्दी पर बैठने वाली हैं. अभी तक के रुझान में TVK ने 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और उसके 88 उम्मीदवार जीत चुके हैं. इसी तरह DMK 16 सीट पर आगे चल रही हैं और 44 सीटों पर जीत चुकी है. वहीं, AIADMK 11 सीटों पर बढ़त हुए है और उसके 36 उम्मीदवार जीत चुके हैं.

इसके अलावा कांग्रेस 3 उम्मीदवार जीते हैं और 2 पर आगे चल रहे हैं. PMK के 2 उम्मीदवार जीते हैं 2 पर आगे चल रहे हैं. IUML ने 2 सीटों पर चुनाव जीत लिया है. CPI ने भी इस बार दो सीटों पर मोर्चा मार लिया है. वहीं, VCK और PI(M) ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा BJP, DMDK और AMMKMNKZ ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.

डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन 7140 वोटों से जीते

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन जीते
चेपॉक थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें कुल 62 हजार 992 वोट मिले. उदयनिधि स्टालिन ने TVK के Selvam. D को 7140 वोटों से हराया है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे

TVK ने 59 तो DMK ने 24 सीटों पर दर्ज की जीत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अभी तक के आए नतीजों में TVK ने 59 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं, DMK को 24 सीटों पर जीत मिली है. AIADMK ने 22 सीटों को जीता है.

234 में से 85 सीटों के आ गए हैं नतीजे
234 में से 85 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें 41 पर टीवीके, 20 पर डीएमके, 17 पर AIADMK और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. इनके अलावा भाजपा 1, Amma Makkal Munnettra Kazagam – AMMKMNKZ एक, CPI(M) एक, CPI एक और IUML ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है.

8795 वोटों से हारे सीएम एमके स्टालिन
कोलाथुर सीट से DMK नेता और तमिलनाडु के वर्तमान सीएम एमके स्टालिन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू ने 8795 वोटों से हराया है. स्टालिन को कुल 74202 वोट मिले, वहीं वीएस बाबू को कुल 82997 वोट मिले.

कोलाथुर सीट से सीएम स्टालिन हारे चुनाव
कोलाथुर सीट से तमिलनाडु के वर्तमान सीएम एमके स्टालिन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू ने हराया है.

234 में से 24 सीटों के आ गए हैं नतीजे
234 में से 24 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इनमें 14 पर टीवीके, 7 पर डीएमके, 2 पर AIADMK और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.

234 में से 15 सीटों के आ गए हैं नतीजे

पेरम्बूर से विजय 34700 वोटों से आगे
पेरम्बूर सीट से भी TVK के जोसेफ विजय आगे चल रहे हैं. वे इस सीट से अभी 34744 वोटों से आगे हैं. दूसरे स्थान पर DMK के आर. डी. शेखर हैं. विजय को अभी कुल 77 हजार 819 वोट मिले हैं. कुल 22 राउंड होने वाली वोटों की गिनती में अभी 14 राउंड हो चुके हैं.

2024 में बनी थी एक्टर विजय की पार्टी TVK
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने साल 2024 के फरवरी महीने में अपनी नई नवेली पार्टी के साथ तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखी थी. उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की और इस साल यानी 2026 के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे. इस चुनाव में इनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

इन तीन सीटों पर TVK की जीत
एक्टर विजय की पार्टी TVK को अभी तीन सीटों पर जीत मिल चुकी हैं. इनमें थिरु-वी-का-नगर से श्री पल्लवी, अन्ना नगर से वी. के. रामकुमार और तंजावुर से आर. विजयसरवनन ने जीत हासिल की है.

DMK की इन तीन सीटों पर जीत
DMK की अभी तक कुल तीन विधानसभा सीटों पर जीत हुई है. इनमें गुडालुर से ध्राविदमणि एम. (22833 वोटों से जीत), कुन्नूर से एम. राजू (8099 वोटों से जीत)और वालपराई से कुट्टी उर्फ सुधाकर (9371 वोटों से जीत)ने जीत हासिल की है.

तंजावुर से TVK के प्रत्याशी की जीत
तमिलनाडु के तंजावुर विधानसभा क्षेत्र से एक्टर विजय की पार्टी TVK के प्रत्याशी आर. विजयसरवनन ने 16,955 वोटों से जीत हासिल की है. इन्हें कुल 87705 वोट मिले. यहां दूसरे स्थान पर DMK के शान रामनाथन रहे, जिन्हें 70750 वोट मिले.

पेरम्बूर से 23000 वोटों से आगे हैं विजय
पेरम्बूर सीट से भी TVK के विजय आगे चल रहे हैं. वे इस सीट से अभी 23 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. दूसरे स्थान पर DMK के आर. डी. शेखर हैं.

तिरुचिरापल्ली ईस्ट से विजय 13800 से अधिक वोटों से आगे

तिरुचिरापल्ली ईस्ट से एक्टर और TVK के विजय फिलहाल 13800 से अधिक वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं. इस सीट से दूसरे स्थान पर DMK के S. INIGO IRUDAYARAJ हैं.

TVK 105 तो DMK 59 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में अभी TVK 105 सीटों पर आगे चल रही है. यहां DMK 58 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर जीत हासिल कर ली है. AIADMK अभी 52 सीटों पर आगे चल रही है.

मेलूर में कांग्रेस की जीत
तमिलनाडु की मेलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है. यहां कांग्रेस के पी. विश्वनाथन ने TVK के A.MADURAIVEERAN को 2724 वोटों से हराया है. कांग्रेस प्रत्याशी पी. विश्वनाथन को कुल 60 हजार 80 वोट मिले हैं.

7700 से अधिक वोटों से पीछे हैं सीएम स्टालिन
कोलाथुर सीट से तमिलनाडु के वर्तमान सीएम एमके स्टालिन फिलहाल 7738 वोटों से पीछे हैं. यहां विजय की पार्टी TVK के वीएस बाबू आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कुल 22 राउंड की काउंटिंग होनी है और अभी 14वां राउंड समाप्ति की ओर है.

गुडालुर सीट पर DMK के ध्राविदमणि.एम की जीत
तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों के नतीजे अब धीरे-धीरे फाइनल होने लगे हैं. इस बीच गुडालुर (GUDALUR) सीट से DMK के DHRAVIDAMANI.M ने 22,833 वोटों से जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर दूसरे स्थान पर AIADMK के PON.JAYASEELAN और तीसरे स्थान पर TVK के DEEPAK SAI KISHORE.A रहे.

बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत
तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल 2026 को चुनाव हुआ था. वहीं, आज 4 मई 2026 को इसके नतीजे आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में राज्य में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन का संकेत दिख रहा है. यहां सीएम एमके स्टालिन की डीएमके सत्ता से बाहर होती दिख रही है, वहीं, एक्टर विजय की पार्टी TVK सत्ता में आती दिख रही है. राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत के रूप में 118 सीटों पर जीतना जरूरी है.

इन दोनों सीटों पर एक्टर विजय आगे
तिरुचिरापल्ली ईस्ट से एक्टर और TVK के विजय फिलहाल 12 हजार से अधिक वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं. इस सीट से दूसरे स्थान पर DMK के S. INIGO IRUDAYARAJ हैं. वहीं, पेरम्बूर सीट से भी TVK के विजय आगे चल रहे हैं. वे इस सीट से अभी 19 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. दूसरे स्थान पर DMK के आर. डी. शेखर हैं.

बोडिनायाकनूर से पूर्व डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम का क्या है हाल?
तमिलनाडु के बोडिनायाकनूर विधानसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम पीछे चल रहे हैं. यहां से एक्टर विजय की पार्टी TVK के प्रकाश एस. फिलहाल 487 वोटों से आगे दिख रहे हैं. दूसरे स्थान पर डीएमके नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ओ. पनीरसेल्वम हैं.

कन्याकुमारी सीट से कौन आगे?
तमिलनाडु विधानसभा की कन्याकुमारी सीट प्रमुख सीटों में से एक है. यहां कांग्रेस के राहुल गांधी से लेकर TVK के नेता व एक्टर विजय तक ने चुनावी प्रचार किया था. अभी इस सीट से AIADMK के THALAVAI SUNDARAM. N मात्र 138 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर DMK के महेश आर. और तीसरे स्थान पर TVK के MADHAVAN.S.R दिख रहे हैं. इस सीट पर कुल 26 राउंड में से 10 राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है.

क्या है उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की स्थिति?
चेपॉक थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चुनावी मैदान में हैं. यह अभी एक हजार से अधिक वोटों से TVK के Selvam. D से आगे चल रहे हैं. उदयनिधि स्टालिन DMK के बड़े नेता हैं.

एडप्पाडी से पूर्व सीएम पलानीस्वामी को बड़ी बढ़त
तमिलनाडु की हॉट सीटों में से एडप्पाडी एक है. एडप्पाडी (Edappadi) विधानसभा सीट से AIADMK के नेता और पूर्व सीएम एडप्पाडी पलानीस्वामी के. अभी 46 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रेम कुमार हैं. इस सीट से DMK के प्रत्याशी काशी सी तीसरे स्थान पर दिख रहे हैं. यह भी 53 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.

बहुमत के लिए चाहिए 118 सीटें
अभी एक्टर विजय की पार्टी TVK 110 सीटों पर आगे चल रही है. तमिलनाडु में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 118 सीटों पर जीत चाहिए. ADMK 57 और सीएम एमके स्टालिन की पार्टी DMK 48 सीटों पर दिख रही है.

कोलाथुर सीट से तीन बार के विधायक रहे हैं स्टालिन
एमके स्टालिन तमिलनाडु के अभी सीएम हैं. वे कोलाथुर विधानसभा सीट से साल 2011, 2016 और 2021 में तीन बार विधायक रह चुके हैं. इस बार यानी 2026 में उन्होंने फिर से कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ा है. वे इस सीट से अभी 7975 वोटों से TVK के वीएस बाबू से पीछे चल रहे हैं. कोलाथुर सीट पर कुल 22 राउंड में वोटों की गिनती होनी है, अभी तक इसपर 10 राउंड की गिनती हो चुकी है.

कोलाथुर सीट से पीछे चल रहे हैं सीएम स्टालिन
तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री और DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं. सीएम स्टालिन करीब 7900 से अधिक वोटों से पीछे हैं. इस सीट से एक्टर विजय की पार्टी TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू आगे चल रहे हैं.

एक्टर विजय की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) 104 सीटों पर आगे चल रही है. AIDMK (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) 60 सीटों पर और DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 5 पर तो बीजेपी केवल 2 सीटों पर बढ़त बनाती हुई दिख रही हैं.

TVK 105 सीटों पर आगे चल रही है. AIDMK 64 सीटों पर, DMK 44 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 5 पर और बीजेपी केवल 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

परेम्बूर से विजय 10,000 वोटों के बड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं. वहीं तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) से भी विजय 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

बदलते रुझानों में टीवीके बहुमत के करीब पहुंच रही है. टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं AIDMK 63 सीटों पर आगे है. सीएम स्टालिन की पार्टी 41 सीटों की बढ़त पर अटकी हुई है.

अगर यही रफ्तार रही तो, तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनाकर इतिहास रच देगी. अगर टीवीके दूसरे नंबर पर भी रहती हैं, तो भी वह मुख्य विपक्षी पार्टी की जगह ले लेगी.

विजय दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं-तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) और पेरम्बूर. तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) से विजय 3299 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं पेरम्बूर में विजय 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं.

ट्रेंड्स से तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. विजय की पार्टी TVK ने 98 सीटों पर बढ़त बना ली है. DMK गठबंधन 35 सीटों पर अटकी है और AIDMK गठबंधन 63 सीटों पर आगे चल रहा है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती के दिन, ज्योतिषी राधन पंडित TVK चीफ विजय के नीलांकरई स्थित घर पर फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे.

अधिकारियों ने बताया कि तीन लेवल की कड़ी सिक्योरिटी के बीच, तमिलनाडु में सोमवार सुबह 8 बजे राज्य के सभी 62 तय काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू हुई. उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई और सुबह 8.30 बजे EVM में रिकॉर्ड वोटों की गिनती शुरू होगी. राज्य में 23 अप्रैल को 234 असेंबली सीटों के लिए चुनाव हुए थे. जिसमें बहुमत के लिए 117 सीटों की जरूरत है.

मौजूदा DMK सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है और उसकी कट्टर विरोधी AIADMK ने पांच साल मुख्य विपक्षी पार्टी रहने के बाद सत्ता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. एक्टर-पॉलिटिशियन विजय की TVK के चुनावी मैदान में आने से जीत की उम्मीदों के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है और तमिल नेशनलिस्ट सीमन की NTK भी चुनावों में एक और फैक्टर है.

यह भी पढें-5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी, तमिलनाडु में सबसे आगे विजय की पार्टी, TVK को 62 सीटों पर बढ़त

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?