Met Gala 2026: एक बार फिर न्यूयॉर्क में फैशन का जलवा देखने को मिल रहा है. हालांकि, अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि, हर साल मेल गाला क्यों होता है, तो आज आपके लिए इससे जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं.
06 May, 2026
दुनिया भर के फैशन लवर्स के लिए साल का सबसे शानदार टाइम आ चुका है. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ‘मेट गाला 2026’ की शानदार शुरुआत हो चुकी है. इसे ‘फैशन का ऑस्कर’ भी कहा जाता है. यहां दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स अपने अतरंगी और आलीशान आउटफिट्स के साथ रेड कार्पेट पर उतरते हैं. हालांकि, आज भी कई लोगों के दिमाग में ये सवाल जरूर उठता है कि, आखिर ये मेट गाला क्या है? क्यों हर साल होता है? कौन इसकी थीम बनाता है? इसकी फीस क्या है और गेस्ट लिस्ट कैसे बनती है? अगर आप भी इन सब सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपके लिए सारे जवाब लेकर आए हैं.

क्या है मेट गाला?
मेट गाला कोई सिंपल पार्टी या अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक चैरिटी इवेंट है. ये मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जुटाने का एक जरिया है. हर साल ये प्रोग्राम करोड़ों डॉलर जुटाता है. साल 2025 में इस स्टार-स्टडेड इवेंट ने अपने 77 साल के इतिहास का सबसे बड़ा अमाउंट, यानी लगभग 3.1 करोड़ डॉलर जुटाकर रिकॉर्ड बनाया था. ये करीब 250 करोड़ रुपये के बराबर है.

फैशन इज आर्ट
इस साल की एग्जीबिशन और गाला की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रखी गई है. ये थीम बॉडी और आउटफिट के बीच के रिलेशनशिप को ऑर्ट के जरिए दिखाएगी. इसमें लगभग 5,000 साल पुरानी कलाकृतियों के साथ कपड़ों का कॉम्बिनेशन क्रिएट किया जाएगा. एग्जीबिशन में ‘नेकेड बॉडी’ और ‘क्लासिकल बॉडी’ जैसे ट्रेडिशनल सब्जेक्ट के साथ-साथ ‘प्रेग्नेंट बॉडी’ और ‘एजिंग बॉडी’ जैसे उन सब्जेक्ट्स पर भी फोकस किया जाएगा जिन्हें अक्सर फैशन की दुनिया में नजरअंदाज कर दिया जाता है.

कौन होंगे मेजबान?
मेट गाला 2026 की कमान दुनिया की चार दिग्गज महिलाओं के हाथ में है. ग्लोबल आइकन बियॉन्से, ऑस्कर विनर निकोल किडमैन, टेनिस लेजेंड वीनस विलियम्स और फैशन की दुनिया की ‘गॉडमदर’ अन्ना विंटोर इस साल को-चेयर की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा, अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज़ बेजोस इस साल Honorary Chairs होंगे. होस्ट कमेटी में सबरीना कारपेंटर, डोजा कैट, लिसा और जो क्रावित्ज़ जैसे यंग स्टार्स भी शामिल हैं.

रेड कार्पेट के पीछे की दुनिया
मेट गाला के अंदर क्या होता है, ये एक सस्पेंस ही रहता है क्योंकि अंदर फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन होता है. गेस्ट के लिए खास कॉकटेल, डिनर और एक हाई-प्रोफाइल परफॉर्मेंस का इंतेज़ाम किया जाता है. साथ ही, उन्हें नई एग्जीबिशन को करीब से देखने का मौका भी मिलता है. पिछले साल की तरह इस बार भी डेकोरेशन पर खास ध्यान दिया गया है, जो किसी मैजिकल वर्ल्ड जैसा एक्सपीरियंस देगा. यानी अंदर की दुनिया है पूरी तरह ‘सीक्रेट’. रेड कार्पेट पर जो आप देखते हैं, वो सिर्फ शुरुआत होती है. जैसे ही स्टार्स म्यूजियम के अंदर कदम रखते हैं, वहां फोन इस्तेमाल करने और सेल्फी लेने पर सख्त पाबंदी होती है. अंदर होने वाला डिनर, स्पेशल परफॉर्मेंस और म्यूजियम का टूर पूरी तरह सीक्रेट रखा जाता है. हालांकि, कुछ स्टार्स बाथरूम में जाकर सेल्फी लेने या स्मोकिंग करने से बाज नहीं आते, जो अक्सर कंट्रोवर्सी में पड़ जाते हैं.

सीटिंग प्लान
मेट गाला में किसे किसके साथ बैठना है, इसे तय करने में करीब छह महीने का वक्त लगता है. दिलचस्प बात ये है कि पति-पत्नी या कपल्स को अक्सर अलग-अलग टेबल पर बिठाया जाता है ताकि वो नए लोगों से मिलें और नेटवर्किंग कर सकें. 20 सेकंड की वो मशहूर मुलाकात जब सितारे म्यूजियम की खूबसूरत सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो सबसे ऊपर अन्ना विंटोर खुद उनका स्वागत करती हैं. ये मुलाकात बहुत छोटी होती है, जो सिर्फ 20 सेकंड तक चलती है. इसके बाद स्टार्स अंदर की जादुई दुनिया में खो जाते हैं.

किसे मिलता है न्योता?
इस इवेंट में शामिल होना हर किसी के बस की बात नहीं है. लगभग 450 लोगों की गेस्ट लिस्ट में सिर्फ उन स्टार्स, क्रिएटिव लोगों, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स के दिग्गजों को जगह मिलती है जो अन्ना विंटोर की पसंद होते हैं. रिहाना, ब्लेक लाइवली और सारा जेसिका पार्कर जैसे स्टार्स अक्सर यहां अपने लुक्स के लिए लाइमलाइट में आ जाते हैं. इस बार भारत की तरफ से ईशा अंबानी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए.

फैशन का कुंभ
मई का पहला सोमवार यानी दुनिया की सबसे ग्लैमरस रात. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सजी ये महफिल सिर्फ अतरंगी कपड़ों के बारे में नहीं है. ये फैशन, स्टाइल और बेहिसाब पैसे का वो कॉम्बिनेशन है, जहां जाने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े सितारे भी तरसते हैं. इसकी शुरुआत साल 1948 में एलेनोर लैम्बर्ट ने की थी और अब ये सफर आज एक ग्लोबल इवेंट बन चुका है.
चैरिटी से शुरुआत
आज भले ही यहां रेड कार्पेट पर स्टार्स का मेला लगता हो, लेकिन 1948 में इसकी शुरुआत महज एक ‘मिडनाइट सपर’ के तौर पर हुई थी. इसका मकसद नए बने ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए फंड जुटाना था. तब एक टिकट की कीमत सिर्फ 50 डॉलर हुआ करती थी, जो 2024 में बढ़कर 75,000 डॉलर यानी करीब 62 लाख रुपये तक पहुंच गई.

अन्ना विंटोर की मर्जी
साल 1995 से इस इवेंट की कमान ‘वोग’ की एडिटर-इन-चीफ अन्ना विंटोर के हाथों में है. गेस्ट लिस्ट में किसका नाम होगा और किसका नहीं, इसका आखिरी फैसला सिर्फ अन्ना ही लेती हैं. अगर उनकी लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो चाहे आप कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों, आपको एंट्री नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ेंः Deepika Padukone Met Gala Look: इन स्टाइलि ने मेट गाला में दिखाया फैशन का जलवा
