Home Lifestyle पासपोर्ट की नहीं है जरूरत! भारत की ये 5 जगह जो देती हैं फुल Europe वाली वाइब, वो भी बजट में

पासपोर्ट की नहीं है जरूरत! भारत की ये 5 जगह जो देती हैं फुल Europe वाली वाइब, वो भी बजट में

by Preeti Pal
0 comment
पासपोर्ट की नहीं है जरूरत! भारत की ये 5 जगह जो देती हैं फुल Europe वाली वाइब, वो भी बजट में

Europe vibe in India: अगर आप भी बजट में विदेश घूमने वाली फीलिंग लेना चाहते हैं, तो आज आपके लिए भारत की वो 5 जगह लेकर आए हैं, जहां आपको यूरोप वाली वाइब आएंगी.

07 May, 2026

ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि एक बार स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में घूमें या स्कॉटलैंड के पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिताएं. लेकिन जब बात बजट और वीजा की आती है, तो अक्सर हम अपने कदम पीछे खींच लेते हैं. पर क्या आपको पता है कि हमारे अपने देश भारत में ही कुछ ऐसी जगहें छिपी हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे? ये जगहें आपको बिल्कुल यूरोप वाली फीलिंग देंगी और आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ेंगी. आज आपके लिए भारत के उन्हीं 5 डेस्टिनेशन की लिस्ट लेकर आए हैं, जो किसी फॉरेन ट्रिप से कम नहीं हैं.

खज्जियार

हिमाचल प्रदेश के खज्जियार को ऑफिशियली ‘मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यहां के बड़े हरे-भरे मैदान, बीच में एक खूबसूरत झील और चारों तरफ देवदार के ऊंचे-ऊंचे घने पेड़ और जंगल आपको सीधे यूरोप के गांवों की याद दिलाएंगे. यहां की शांति और ठंडी हवाएं आपको वो फीलिंग देंगी जिसके लिए लोग लाखों रुपये खर्च करके विदेश जाते हैं. अगर आप स्विट्जरलैंड जैसा एक्सपीरियंस बहुत कम खर्च में चाहते हैं, तो खज्जियार से बेहतर कोई जगह नहीं है.

औली

अगर आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां और स्कीइंग का शौक है, तो उत्तराखंड का औली आपके लिए जन्नत है. सर्दियों के मौसम में जब यहां की ढलानों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ जाती है, तो ये जगह बिल्कुल यूरोप के आल्प्स पहाड़ों जैसी दिखने लगती है. यहां के मॉर्डन स्की रिसॉर्ट और केबल कार राइड आपको एक प्रीमियम इंटरनेशनल हॉलिडे का एक्सपीरियंस कराते हैं. एडवेंचर के शौकीनों के लिए ये यूरोप जाने का सबसे सस्ता और सुंदर ऑप्शन है.

यह भी पढ़ेंःये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र

कूर्ग

कर्नाटक के कूर्ग को अक्सर ‘स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. यहां की धुंध भरी पहाड़ियां, चाय और कॉफी के बागान और चारों ओर फैली हरियाली स्कॉटिश हाईलैंड्स की याद दिलाती है. कूर्ग का मौसम साल भर सुहावना रहता है, जो इसे उन लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है जो भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और सुंदर जगह पर टाइम बिताना चाहते हैं. यहां की लाइफस्टाइल और आर्किटेक्ट भी आपको काफी हद तक यूरोपियन फील देती है.

तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी ऊंचाइयों और बर्फीले पहाड़ों के लिए जाना जाता है. यहां के मठ और चारों तरफ फैली पहाड़ियां आपको यूरोप के आल्प्स की याद दिलाएंगी. तवांग की खूबसूरती इतनी खास है कि आपको लगेगा ही नहीं कि आप भारत में हैं. यहां की साफ सड़कें और नीला आसमान किसी को भी अपनी तरफ खींच सकता है.

मुन्नार

केरल का मुन्नार अपनी घुमावदार पहाड़ियों और मीलों तक फैले चाय के बागानों के लिए मशहूर है. मुन्नार का ठंडा क्लाइमेट और हरियाली आपको यूरोप के किसी शांत कंट्रीसाइड की याद दिलाएगी. मानसून के टाइम तो इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. बारिश में जब पूरी घाटी धुंध से घिर जाती है, तो और खूबसूरत लगती है. ये जगह उन कपल्स और फैमिली के लिए बेहतरीन है जो बजट में एक शानदार और यादगार ट्रिप चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंःरात की रौनक और स्ट्रीट फूड, दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?