Home पर्यावरणमौसम ठंडी हवा से ठिठुराई दिल्ली, कोहरे से लगा ट्रनों की रफ्तार पर ब्रेक

ठंडी हवा से ठिठुराई दिल्ली, कोहरे से लगा ट्रनों की रफ्तार पर ब्रेक

by Farha Siddiqui
0 comment
ठंडी हवा से ठिठुराई दिल्ली, कोहरे से लगा ट्रनों की रफ्तार पर ब्रेक

2nd January 2024

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। अब ठंडी ठंडी हवाओ नें लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में घने से मध्यम कोहरा छाया रहा।

वही यातायात पर कोहरे का असर भी साफ देख जा रहा है। मंगलवार को भी कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली करीब 26 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चली।

राजधानी में सुबह हवा में नमी का स्तर भी 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर रहा।

आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?