Home पर्यावरणमौसम आज दिल्ली में अब तक का सबसे ठंडा दिन, IMD ने किया अलर्ट

आज दिल्ली में अब तक का सबसे ठंडा दिन, IMD ने किया अलर्ट

by Farha Siddiqui
0 comment
delhi coldest day

13 January 2024

सर्दी का सितम जारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

13 जनवरी देश की राजधानी दिल्ली का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोग सिर्फ सर्दी से ही परेशान नहीं है, बल्कि कोहरे की मार भी उन्हें झेलनी पड़ रही है। यहां तक की घने कोहरे की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली में सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 जनवरी को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित

उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से यातायात पर भी काफी असर पड़ रहा है। कईं ट्रेनें लेट चल रही हैं, उत्तर रेलवे की करीब 18 ट्रेनें छह से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं। जिससे स्टेशनों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम का असर न सिर्फ ट्रेनों पर देखा जा रहा है, बल्कि हवाई उड़ानों पर भी इसका असर नज़र आ रहा है। कईं उड़ानें अपने वक्त से लेट हो रही हैं, तो कईं के रुट्स में बदलाव भी करनी पड़ रहा है। खराब मौसम की वजह से मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान को ढाका की तरफ मोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?