Home राजनीति गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं – सीएम चंपई सोरेन

गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं – सीएम चंपई सोरेन

by Rashmi Rani
0 comment
CM Champai Soren

18 Feb 2024

कांग्रेस के 4 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल करने पर झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत है। राज्य में गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में मुलाकात से पहले सोरेन ने ये टिप्पणी की है।

‘कांग्रेस का है आंतरिक मामला’

हालिया मंत्रिमंडल गठन को लेकर कांग्रेस विधायकों के एक वर्ग के असंतुष्ट होने पर सोरेन ने कहा कि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है। इससे पहले सुबह सोरेन ने कहा था ये कोई मुद्दा ही नहीं है, हमारा गठबंधन मजबूत है। वो इसे सुलझा लेंगे। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। झामुमो और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है और सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

‘कोई भ्रम नहीं है हम सभी एकजुट हैं’

कांग्रेस के कम से कम 12 विधायकों ने 23 फरवरी से शुरू हो रहे आगामी राज्य विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने और मंत्रियों को नहीं बदलने पर जयपुर जाने की धमकी दी है। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 81 सदस्य हैं। जिसमें विधानसभा में 47 विधायक (झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक) हैं। आपको बता दें कि आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को फिर से मंत्री पद देने के कांग्रेस के फैसले से नाखुश विधायक पहले रांची के एक होटल में जमा हुए। उन्हें मनाने के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे। विधायकों के साथ बैठक के बाद बसंत सोरेन ने कहा कोई भ्रम नहीं है हम सभी एकजुट हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?