Home मनोरंजन जब रॉकस्टार बनकर इन एक्टर्स ने जीता दर्शकों का दिल

जब रॉकस्टार बनकर इन एक्टर्स ने जीता दर्शकों का दिल

रॉकस्टार के किरदार में इन एक्टर्स को किया लोगों ने पसंद

by Preeti Pal
0 comment
rockstar

08 March 2024

दशकों से हिंदी सिनेमा में अलग-अलग तरह की फिल्में बनी हैं। इनमें से कई फिल्मों ने लोगों के दिलों खास जगह बनाई है। वहीं, बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें एक्टर्स को रॉकस्टार या फिर सिंगर के रोल में दिखाया गया है। इन फिल्मों से एक्टर्स के करियर को बड़़ा फायदा भी पहुंचा है। जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने रॉकस्टार बनकर दर्शकों का दिल जीता।

रणबीर कपूर

लिस्ट में सबसे पहले रणबीर कपूर का नाम आता है। उन्होंने फिल्म ‘रॉकस्टार’ में एक बेहतरीन सिंगर की भूमिका निभाकर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इम्तियाज़ अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं।

आदित्य रॉय कपूर

फिल्म ‘आशिकी 2’ में एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी एक रॉकस्टर का रोल प्ले किया था। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई जिसके बाद से आदित्य के करियर को नई दिशा मिली। इसी फिल्म से श्रद्धा कपूर को इंडस्ट्री में पहचान मिली।

फरहान अख्तर

फरहान की फिल्म ‘रॉक ऑन’ साल 2008 में रिलीज़ हुई थी जिसने दर्शकों के दिलों को छुआ। ये फरहान की बतौर एक्टर पहली फिल्म रही जिसमें उन्होंने रॉकस्टार का किरदार निभाया था।

अजय देवगन

अजय देवगन भी अपने करियर में रॉकस्टार का रोल निभा चुके हैं। उनकी फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ साल 2009 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अजय सिंगर बने थे। सलमान खान, असिन और आदित्य रॉय कपूर भी ‘लंदन ड्रीम्स’ में मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?