Home लाइफस्टाइल खीरे से दूर कर सकते हैं डार्क सर्कल्स की समस्या

खीरे से दूर कर सकते हैं डार्क सर्कल्स की समस्या

by Pooja Attri 8 March 2024, 5:45 PM IST (Updated 24 February 2025, 11:33 AM IST)
8 March 2024, 5:45 PM IST (Updated 24 February 2025, 11:33 AM IST)
Kheera: Effective recipe to get rid of dark circles - Live Times

8 March 2024

काले घेरों से छुटकारा पाने का कारगर नुस्खा

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना एक कॉमन समस्या है। ये प्रॉब्लम अधिक स्ट्रेस लेने और देर रात तक जागने से होती है। डार्क सर्कल्स खूबसूरती को फीका करने का काम करते हैं। हालांकि बाजार में कई अंडर आई क्रीम मौजूद हैं। अगर आप चाहें तो, कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं डार्क सर्कल्स के लिए कारगर घरेलू नुस्खा…

डार्क सर्कल्स का नुस्खा

  1. सबसे पहले एक खीरे को लेकर अच्छी तरह से पीस लें।
  2. फिर इसमें 1-2 चम्मच शहद डालकर मिलाएं।
  3. अब तैयार पेस्ट को साफ फेस पर आंखों के नीचे लगाएं।
  4. फिर 20 मिनट बाद कॉटन से साफ करके धो लें।
  5. इस नुस्खे को लगातार हफ्ते में 4 बार आजमाने से डार्क सर्कल्स कम हो जाते हैं।

खीरा और शहद के फायदे

  1. खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो स्किन को नमी प्रदान करता है।
  2. खीरा स्किन की डीप सफाई करता है और पोर्स के साइज को बढ़ने से रोकता है।
  3. खीरे की मदद से टैनिंग और डेडे स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है।
  4. शहद स्किन को नेचुरल एक्सफोलिएट करता है।
  5. शहद पोर्स की सफाई और स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

खबरें और भी पढ़े: Lifestyle Latest News in Hindi, लाइफस्टाइल के समाचार, ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?