Domestic LPG price hiked: पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से दुनिया समेत भारत में भी महंगाई बढ़ती जा रही है. बीते दिनों देश में कमर्शियल सिलेंडर और छोटू गैस (5 केजी वाला सिलेंडर) समेत पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़े थे. अब देश में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. जी हां, भारत में घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 केजी) की कीमत 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीने में Domestic LPG price hiked दूसरी बार हुआ है.
अब 942 रुपये हो जाएगी घरेलू सिलेंडर की कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है. पीटीआई ने उद्योग सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 जून से 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. मतलब कि ये कीमत आज रविवार से ही लागू हो गई हैं. बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह वृद्धि हुई है.
सरकार तेल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहा नुकसान
मालूम हो कि पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है. इसके कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई बाधित है क्योंकि दुनिया के कई देशों के लिए एनर्जी सप्लाई के लिए काफी अहम समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान-अमेरिका तनाव में बंद है. इस अहम रास्ते के बंद हो से भारत भी काफी प्रभावित हुआ है. इस रास्ते से देश में पहले की तरह तेल और गैस का आयात नहीं हो पा रहा है.
इस कारण सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेता वैश्विक ऊर्जा लागत में वृद्धि से जूझ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, लेटेस्ट दाम बढ़ाने से पहले, सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था.
तेल कंपनियों को अभी भी हो रहा नुकसान
मई के मध्य से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सीएनजी की दरों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है. उद्योग सूत्रों के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी के बावजूद, तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल को लागत मूल्य से कम पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.
SEBI के रडार पर Rajesh Exports, ‘गोल्ड किंग’ पर ₹15.15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप
News Source: PTI
