Home Top News सोना-चांदी खरीदारों को झटका! एक दिन में गोल्ड 10 हजार तो सिल्वर 19000 महंगा; क्या है वजह?

सोना-चांदी खरीदारों को झटका! एक दिन में गोल्ड 10 हजार तो सिल्वर 19000 महंगा; क्या है वजह?

by Amit Dubey
0 comment
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव आज 16041 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले का 15, 977 और 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 12031 रुपये है.

Gold Rate Today: बीतें दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अगले एक साल तक गोल्ड की खरीदारी न करने की अपील की थी. इससे हाल में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब इसमें फिर से तेजी दिखी है. सोना-चांदी के ताजा अपडेट के अनुसार, एक दिन में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 10 हजार रुपये तो प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़त देखी गई है.

मात्र एक दिन में सोना-चांदी के बढ़े इस बेतहाशा भाव ने इसके खरीदारों को तगड़ा झटका दिया है. सोना प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) 1 लाख 60 हजार रुपये के पार हो गया है. वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 2 लाख 86 हजार रुपये के ऊपर पहुंच गई है. जानकार इस महंगाई के पीछे सरकार के एक फैसले को भी बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि भारत सरकार ने ऐसा क्या फैसला किया है कि सोने-चांदी इतने महंगे हो गए और इनका ताजा रेट क्या है.

सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों देश के लोगों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी न करने की अपील करने के बाद सरकार ने अब सोना-चांदी पर लगने वाली Import Duties को बढ़ा दी है. मोदी सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर आयात शुल्क (Import Duties) को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. इसकी वजह यह है कि इन धातुओं की विदेशी खरीद पर रोक लगाया जा सके और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रेशर को कम किया जा सके.

इंपोर्ट ड्यूटी की बात करें तो यह एक ऐसा टैक्स होता है, जिसे किसी भी देश की सरकार उसके देश में दूसरे देश से मंगाए जाने वाले सामान पर लगाती है. भारत सरकार काफी अधिक मात्रा में सोने-चांदी का आयात करती है. अब इस आयात पर सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दी है ताकि लोग खरीदारी को कम कर सकें.

सोना 1 लाख 60 हजार के पार

यहां सबसे पहले बात हम सोना की करते हैं. आज बुधवार को गोल्ड के भाव में 8000 से 10 हजार रुपये से अधिक की तेजी देखी गई. मंगलवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 954 रुपये था, जो आज बुधवार को 1 लाख 60 हजार 411 रुपये के साथ उछाल पर कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत 12 मई को 1 लाख 39 हजार 190 रुपये थी, जो आज 1 लाख 46 हजार 936 रुपये पर आ गई है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम के गोल्ड की कीमत मंगलवार को 8 मई को 1 लाख 13 हजार 916 रुपये थी, जो आज ऊपर उठकर 1 लाख 20 हजार 308 रुपये हो गई है. इन कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है.

1 लाख 64 हजार के भी पार

मार्केट में टैक्स और मेकिंग चार्ज को शामिल करके गोल्ड का भाव अब तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, आज 13 मई को 24 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने/ज्वेलरी का भाव 1 लाख 64 हजार रुपये से अधिक हो गया है.

सिल्वर में 19000 का बड़ा उछाल

अब बात चांदी यानी सिल्वर की करते हैं. बीते एक दिन में प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 19 हजार से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. 12 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 67 हजार 820 रुपये था, जो 13 मई को बढ़कर 2 लाख 86 हजार 850 रुपये हो गया. इन कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है.

एक ग्राम सोने का भाव 16041 रुपये

24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव आज 16041 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15 हजार 977 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 12031 रुपये है. इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की मजबूती, एक्सपर्ट ने क्या कहा?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?