Gold- Silver: जून के महीने में सोना और चांदी के दाम गिर गए हैं. राहत की बात यह है कि सोना 1,40,000 रुपए पहुंच गया है जबकि चांदी में भी लगातार गिरावट बनी हुई है. इस गिरावट की वजह से मार्केट में दोबारा से रौनक लौटना शुरू हो गई है. कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अपील की थी कि सोना और चांदी ना खरीदें. माना जा रहा है कि इस अपील के बाद से दामों में कमी आई है. गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट आ चुकी है. 24 कैरेट सोना 1,40,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 45,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है. कीमतों में यह बड़ी नरमी सरकार के आयात कम करने के प्रयासों और वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की बिकवाली के बीच देखने को मिली है.
बाजारों में बढ़ी रौनक
ऑल इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश सिंगल का कहना है कि यह सही समय है सोना खरीदारी का. जो लोग शादी विवाह के लिए आभूषण बनवाना चाहते हैं वह अभी से खरीदारी कर सकते हैं. 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से गैर-जरूरी खर्च टालने की अपील की थी. उन्होंने खास तौर पर एक साल तक सोना खरीदने और विदेश यात्रा को टालने की सलाह देते हुए कहा था कि इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार बचाने में मदद मिलेगी. उस समय 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,140 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,62,350 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जाहिर इस इस गिरावट से खरीदारों के मनोबल बड़े हैं और लोग मार्केट की तरफ बढ़ रहे हैं. जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है.
आयात और मांग में गिरावट की उम्मीद
जानकार बताते हैं कि इससे आने वाले समय में सोने की मांग और आयात में 10 से 15 फीसदी तक कमी आ सकती है. हालांकि इस फैसले का मकसद कीमतें घटाना नहीं, बल्कि सोने के आयात को नियंत्रित करना और विदेशी मुद्रा पर दबाव कम करना है. मंगलवार को घरेलू बाज़ार में कम मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के क्लोजिंग लेवल से 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई.
चांदी की कीमत में 6,000 रुपए का उछाल
हालांकि, चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल आया और लगातार चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया. इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई. इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. जानकारों का कहना है कि घरेलू बाज़ार में सोना दबाव में रहा, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी में ‘वैल्यू बाइंग’ (कम कीमत पर खरीदारी) देखी गई. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में, स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 58.81 डॉलर प्रति औंस हो गई.
वॉल स्ट्रीट में बढ़त के बाद एशियाई बाजारों में झूमे शेयर, इन मार्केट्स में दिखा उछाल
