Home Latest News & Updates सरकार के खजाने में जबरदस्त उछाल! जून में 14% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन; जानें कितनी हुई कमाई

सरकार के खजाने में जबरदस्त उछाल! जून में 14% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन; जानें कितनी हुई कमाई

by Amit Dubey 1 July 2026, 2:51 PM IST
1 July 2026, 2:51 PM IST
GST Collections June 2026

GST Collections June 2026: जून में ग्लोबल चुनौती और घरेलू महंगाई के बीच सरकार के खजाने में जबरदस्त उछाल दिखा है. आज एक जुलाई को सरकार के द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में जीएसटी कलेक्शन में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बता दें कि मई 2026 में जीएसटी कलेक्शन में 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. तब सरकार के खजाने में जीएसटी कलेक्शन के द्वारा 1.94 लाख करोड़ रुपये आए थे. अब जून में जीएसटी कलेक्शन में 14 प्रतिशत की शानदार बढ़त दिखी है. आइए पूरे आंकड़े को देखते हैं.

जून में 1.95 लाख करोड़ का संग्रह

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला है कि आयात और घरेलू आपूर्ति से अधिक टैक्स वसूली के चलते जून में जीएसटी संग्रह (GST Collections June 2026) 14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू लेनदेन से कुल कलेक्शन में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसमें केंद्रीय जीएसटी (CGST), राज्य जीएसटी (SGST) और एकीकृत जीएसटी (IGST) का संग्रह क्रमशः 37,376 करोड़ रुपये, 45,116 करोड़ रुपये और 52,282 करोड़ रुपये शामिल है.

आयात से जीएसटी राजस्व में 34.6% की वृद्धि

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून में आयात से जीएसटी राजस्व में 34.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके साथ ही यह बढ़कर 60,038 करोड़ रुपये हो गया. जून में कुल रिफंड 29.1 प्रतिशत बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये हो गया. रिफंड को समायोजित करने के बाद, जून में नेट कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह लगभग 6.32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसमें घरेलू लेनदेन से टैक्स रेवेन्यू में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि और आयात में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट और एकेएम ग्लोबल के लीड-इनडायरेक्ट टैक्स, इकेश नागपाल ने कहा कि मई 2026 की तुलना में, कलेक्शन लगभग स्थिर रहा है, जिससे पता चलता है कि जीएसटी राजस्व एक बार के उछाल से प्रेरित होने के बजाय लगातार उच्च स्तर पर स्थिर हो रहा है.

नागपाल ने कहा, “सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि सकल आयात राजस्व में 34.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो घरेलू संग्रह में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि से कहीं अधिक है. यह अनिश्चित वैश्विक वातावरण के बावजूद निरंतर आयात गतिविधि को दर्शाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, यह भी उत्साहजनक है कि इस वृद्धि के साथ-साथ रिफंड में 29.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो यह संकेत देता है कि व्यवसायों की तरलता को प्रभावित किए बिना मजबूत राजस्व वृद्धि हासिल की जा रही है.”

GST Collections: सरकार के खजाने में बढ़त! मई में 3.2% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, देखें आंकड़े

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?