Home Latest News & Updates Indian Currency: ‘आरबीआई के दखल से…’, रुपये में 8 पैसे की गिरावट; जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Indian Currency: ‘आरबीआई के दखल से…’, रुपये में 8 पैसे की गिरावट; जानें क्या बोले एक्सपर्ट

by Amit Dubey 11 August 2026, 11:06 AM IST (Updated 11 August 2026, 11:44 AM IST)
11 August 2026, 11:06 AM IST (Updated 11 August 2026, 11:44 AM IST)
Indian Currency News

Indian Currency News: भारतीय करेंसी रुपये में सोमवार को 13 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी. यह 95.38 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज मंगलवार को रुपये में एक बार फिर से गिरावट दिखी है. जी हां, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया 8 पैसे गिरी है.

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 95.38 पर आ गया.

95.38 पर खुला रुपया

मंगलवार को इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया US डॉलर के मुकाबले 95.38 पर खुला. इस बीच, डॉलर इंडेक्स – जो छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है – 0.04 प्रतिशत गिरकर 99.77 पर कारोबार कर रहा था.

बता दें कि सोमवार को रुपया 13 पैसे गिरकर US डॉलर के मुकाबले 95.30 पर बंद हुआ था.

RBI के दखल से रुपये में बड़ी गिरावट नहीं आई- एक्सपर्ट

जानकार बताते हैं कि पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर कोई समाधान न निकलने से ग्लोबल मार्केट में बेचैनी बनी रही और रातों-रात कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट और फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स LLP के ट्रेजरी हेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “सोमवार को ब्रेंट क्रूड के दाम 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने के बावजूद रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा. RBI के दखल से रुपये में बड़ी गिरावट नहीं आई; खबरों के मुताबिक, सरकारी बैंकों ने सेंट्रल बैंक की तरफ से डॉलर बेचे.”

उन्होंने आगे कहा, “आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 87 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच जल्द किसी समझौते की उम्मीद कम होने से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.”

शेयर मार्केट में गिरावट से रुपये पर दबाव

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि शुरुआती कारोबार में घरेलू इक्विटी मार्केट (शेयर मार्केट) में गिरावट से रुपये पर दबाव बना रहा, लेकिन FII के निवेश और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के दखल से इसे सहारा मिला, जिससे इसमें और गिरावट नहीं हुई.

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड, जो सोमवार को 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से तेजी से बढ़ा था, फ्यूचर्स ट्रेड में 0.06 प्रतिशत गिरकर 87.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. घरेलू शेयर बाजार में, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 320.14 अंक गिरकर 78,204.40 पर आ गया, जबकि निफ्टी 94.35 अंक गिरकर 24,490.85 पर पहुंच गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को नेट आधार पर 1,974.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Indian Currency Today: डॉलर के मुकाबले रुपये में 8 पैसे की कमजोरी, क्या है गिरावट की वजह?

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?