Home Latest News & Updates कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार को झटका! सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी का लाल निशान में कारोबार

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार को झटका! सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी का लाल निशान में कारोबार

by Amit Dubey 23 July 2026, 11:06 AM IST (Updated 23 July 2026, 12:25 PM IST)
23 July 2026, 11:06 AM IST (Updated 23 July 2026, 12:25 PM IST)
Share Market Today

Share Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान मार्केट के कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. इस बीच निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. आज गुरुवार को एक बार फिर से शेयर बाजार में गिरावट दिखी है. मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आएं.

जी हां, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230.95 अंक गिरकर 76,521.02 पर आ गया. वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 57.15 अंक गिरकर 23,937 पर पहुंच गया. आइए जानते हैं कि किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट आई है.

सेंसेक्स में 235 अंकों से अधिक की गिरावट

30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करें तो आज यह लाल निशान में 76,515.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा. 9 बजकर 53 मिनट पर इसमें 0.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 235.27 अंकों की गिरावट के साथ 76,519.78 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

किसमें तेजी और किसमें गिरावट?

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 10 शेयरों में तेजी दिखी बाकी के 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखें. 9 बजकर 52 मिनट पर इटरनल में 1.57 फीसदी की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 287.85 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.72 फीसदी, ट्रेंट में 0.56 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.25 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 0.22 फीसदी की तेजी दिखी है.

गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो अडाणी पोर्ट्स में 1.01 फीसदी की गिरावट आई है. टाटा स्टील में 0.99 फीसदी की सुस्ती, एचडीएफसी बैंक में 0.89 फीसदी की सुस्ती, एनटीपीसी में 0.86 फीसदी और मारुति में 0.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

23,924 पर निफ्टी का कारोबार

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. यह आज 23,904.80 के स्तर पर कारोबार करते हुए शुरू हुआ. 9 बजकर 53 मिनट पर इसमें 0.30 फीसदी की गिरावट दिखी और निफ्टी 71.80 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में 23,924.45 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके शीर्ष 50 शेयरों में से 17 में तेजी, 32 में गिरावट और एक में कोई परिवर्तन नहीं दिखा.

निवेशकों का मनोबल अस्थिर- एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट और ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है और जोखिम लेने की प्रवृत्ति पर दबाव पड़ रहा है. इससे निवेशकों का मनोबल अस्थिर बना हुआ है.

उन्होंने आगे कहा, “यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कथित तौर पर दो सऊदी तेल टैंकरों पर हमला करने के बाद बाजार हिल गए, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष में एक नया मोर्चा खुल गया और कच्चे तेल की आपूर्ति में और अधिक व्यवधान की आशंका बढ़ गई.”

बता दें कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.27 प्रतिशत बढ़कर 96.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 3.15 प्रतिशत चढ़ गया. जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी ऊपर कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नीचे दर्ज किया गया. वहीं, अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Stock Market: बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला; एक्सपर्ट से जानें वजह

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?