Home Latest News & Updates Stock Market: बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला; एक्सपर्ट से जानें वजह

Stock Market: बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला; एक्सपर्ट से जानें वजह

by Amit Dubey 22 July 2026, 10:10 AM IST (Updated 22 July 2026, 10:45 AM IST)
22 July 2026, 10:10 AM IST (Updated 22 July 2026, 10:45 AM IST)
Stock Market Today

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान मार्केट के कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है. इस बीच निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. आज बुधवार को एक बार फिर से शेयर बाजार में गिरावट दिखी है. मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आएं.

अब आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की क्या चाल है और किन शेयरों में तेजी व किनमें गिरावट आई है. इसके साथ ही जानेंगे कि मार्केट में इस गिरावट पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट

यहां सबसे पहले हम बात 30 शीर्ष शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करेंगे. बीते कारोबारी दिन में सेंसेक्स 77,470.11 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज बुधवार को यह लाल निशान में 77,384.95 पर ट्रेड करते हुए अपने कारोबारी सत्र को शुरू किया. 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स में 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 565.20 अंक लुढ़कर लाल निशान में 76,904.91 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा.

हरे निशान में केवल 4 शेयर

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से आज केवल चार शेयर ही हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए. इनमें टाइटन, इटरनल, मारुति और एशियन पेंट्स शामिल रहे. टाइटन में 0.52 फीसदी की तेजी दिखी और यह हरे निशान में 4712.20 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके अलावा इटरनल में 0.30 फीसदी की तेजी, मारुति में 0.29 फीसदी की तेजी और एशियन पेंट्स में 0.11 प्रतिशत का उछाल दिखा.

वहीं, सेंसेक्स के बाकी के 26 शेयरों में गिरावट दिखी. इंडिगो में 3.19 फीसदी की सुस्ती, एसबीआई में 1.44 फीसदी की गिरावट, एक्सिस बैंक में 1.43 फीसदी की गिरावट, अडाणी पोर्ट्स में 0.99 फीसदी की सुस्ती और एचडीएफसी बैंक में 0.95 फीसदी की सुस्ती दिखी. आईसीआईसीआई बैंक 0.94 फीसदी गिरकर लाल निशान में 1449.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. ये आंकड़े स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं. इन सभी शेयरों के कारोबार की टाइमिंग 9 बजकर 31 मिनट की रही है.

निफ्टी का क्या है हाल?

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र में यह 24,187.70 के लेवल पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. आज बुधवार को यह लाल निशान में 24,150.45 के स्तर पर कारोबार करते हुए खुला. 9 बजकर 32 मिनट पर इसमें 0.64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 154.60 अंक गिरकर 24,033.10 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

बाजार में गिरावट क्यों?

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बैंक शेयरों में बिकवाली के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की भावना प्रभावित हुई. एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लगातार भू-राजनीतिक तनावों ने बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति को कम कर दिया है. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत बढ़कर 92.06 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

एफआईआई ने 1650.16 करोड़ के शेयर खरीदे

बता दें कि मंगलवार को सेंसेक्स 238.41 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ था. निफ्टी 50.80 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 24,187.70 पर बंद हुआ था. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शेयर खरीदे. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने पिछले कारोबार में 1,650.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Share Market: 400 अंकों की गिरावट के बाद आज क्या है सेंसेक्स की चाल? निफ्टी 24,300 के नीचे

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?