Home Latest News & Updates भारतीय करेंसी में 9 पैसे की गिरावट, किस रिस्क के बीच फंसा रुपया? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

भारतीय करेंसी में 9 पैसे की गिरावट, किस रिस्क के बीच फंसा रुपया? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

by Amit Dubey 6 August 2026, 10:32 AM IST
6 August 2026, 10:32 AM IST
Indian Currency Rupee

Indian Currency Rupee: आज गुरुवार को भारतीय करेंसी रुपये में काफी दिनों बाद गिरावट देखी गई है. शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर दिखा. वहीं, रुपये में इस गिरावट को लेकर एक्सपर्ट ने भी अपनी बात कही है. न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा कि जियोपॉलिटिकल रिस्क के बीच रुपया फिलहाल फंसा हुआ है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

95.17 के स्तर तक पहुंचा रुपया

मिली जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 95.17 पर आ गया. इसकी वजह बताया गया कि कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलने वाले सपोर्ट का असर जियोपॉलिटिकल रिस्क (भू-राजनीतिक जोखिम) की वजह से खत्म हो गया, जिसके कारण रुपये में गिरावट दिखी है.

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 95.13 पर खुला और फिर अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 95.17 के स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 9 पैसे की गिरावट दिखाता है.

बता दें कि बुधवार को रुपया अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 95.08 पर बंद हुआ था.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट और सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा, “फिलहाल रुपया अच्छी कूटनीतिक खबरों और जियोपॉलिटिकल रिस्क के बीच फंसा हुआ है… होर्मुज के आसपास सकारात्मक घटनाक्रम इसे 94.80–95.00 के दायरे में वापस लाने में मदद कर सकते हैं.”

इस बीच, डॉलर इंडेक्स – जो छह करेंसी की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है – 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.72 पर कारोबार कर रहा था.

कच्चे तेल और शेयर बाजार की स्थिति

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ट्रेड में 0.20 प्रतिशत गिरकर 79.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

घरेलू इक्विटी मार्केट की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 16.35 अंक बढ़कर 24,641 पर रहा. एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बिकवाली की और बुधवार को नेट आधार पर 943.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

बुधवार कैसी थी रुपये की चाल?

बीते कारोबारी सत्र यानी बुधवार को रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था. पश्चिम एशिया संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगातार चौथी बार मुख्य पॉलिसी रेट में कोई बदलाव न करने के बाद, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 95.08 पर बंद हुआ था.

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा था कि क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट और विदेशी बाजार में अमेरिकी करेंसी की कमजोरी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा. इसके अलावा, US ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने भी रुपये को सहारा दिया. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, रुपया डॉलर के मुकाबले 94.90 पर खुला और सेशन के दौरान 94.89-95.25 के दायरे में कारोबार किया. आखिर में यह 95.08 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे ज्यादा था.

Stock Market: सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24600 के पार; जानें क्या है मार्केट की चाल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?