Home Latest News & Updates Amul दूध भी हुआ महंगा! 12 नवंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें अब कितने खर्च करने होंगे रुपये

Amul दूध भी हुआ महंगा! 12 नवंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें अब कितने खर्च करने होंगे रुपये

by Preeti Pal 12 November 2026, 9:14 AM IST
12 November 2026, 9:14 AM IST
Amul दूध भी हुआ महंगा! 12 नवंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें अब एक लीटर दूध के लिए कितने खर्च करने होंगे रुपये

Amul Milk Price Hike: सुबह की चाय हो या बच्चों का नाश्ता, दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है. लेकिन अब दूध खरीदने के लिए आपकी जेब को थोड़ा और ढीला होना पड़ेगा. दरअसल, देश की बड़ी डेयरी कंपनियों में शामिल अमूल ने ताजा पैकेट वाले दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई कीमतें 12 नवंबर से पूरे देश में लागू होंगी. कंपनी ने दूध की अलग-अलग वैरायटी के दाम करीब 4 से 5.5 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं.

अब देने होंगे ज्यादा पैसे

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी प्रोडक्ट बेचता है. कंपनी के मुताबिक, इस बार उसके सबसे ज्यादा बिकने वाले दूध के पैकेट की कीमतों में बदलाव किया गया है. नई दरों के हिसाब से, अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 प्रतिशत फैट) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है. यानी इसमें करीब 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अमूल गोल्ड (6 फीसदी फैट) के लिए अब ग्राहकों को 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा चुकाने होंगे. इसकी कीमत में करीब 5.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इसका मतलब है कि रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का मासिक बजट थोड़ा बढ़ सकता है. खासकर उन घरों में जहां दूध की खपत ज्यादा है.

सोनिया का बड़ा खुलासा : संजय गांधी का दबदबा और बिना किसी संवैधानिक अधिकार के इमरजेंसी में लिए बड़े फैसले

क्यों बढ़ाए गए दाम?

अमूल का कहना है कि दूध उत्पादन और उसकी प्रोसेसिंग की लागत लगातार बढ़ रही है. पशुओं के लिए हरा और सूखा चारा महंगा हुआ है. इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले तेल की खली, मक्का और शीरे जैसी चीजों की कीमतें भी बढ़ी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक फिल्म और ईंधन की लागत में भी इजाफा हुआ है. इन सभी खर्चों का असर दूध की कुल कीमत पर पड़ रहा है. कंपनी के मुताबिक, गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में कम और अनियमित बारिश ने भी मुश्किलें बढ़ाई हैं. इससे खेती और पशुपालन से जुड़ी लागत प्रभावित हुई है.

बढ़ी हुई कीमत का फायदा

अमूल ने साफ किया है कि दूध की कीमत बढ़ाने का एक बड़ा मकसद किसानों को बेहतर भुगतान देना है. कंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में उसके सदस्य संघों ने दूध उत्पादक किसानों को दिए जाने वाले खरीद मूल्य में 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है. कंपनी का दावा है कि ग्राहकों से मिलने वाले कुल राजस्व का करीब 80 फीसदी हिस्सा सहकारी व्यवस्था के जरिए उसके 36 लाख दूध उत्पादकों तक पहुंचता है. कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर भुगतान करने और दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी. यानी अमूल के इस फैसले का असर जहां ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, वहीं कंपनी का कहना है कि इससे दूध उत्पादक किसानों को भी राहत मिलेगी.

News Source: ANI

कुलगाम आतंकी हमला : बाइक से आए दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बरसाईं गोलियां, तीन जवान घायल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?