Home Latest News & Updates Share Market: बाजार की गिरावट जारी, सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक लुढ़का; निफ्टी भी धड़ाम!

Share Market: बाजार की गिरावट जारी, सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक लुढ़का; निफ्टी भी धड़ाम!

by Amit Dubey 12 August 2026, 9:51 AM IST (Updated 12 August 2026, 9:56 AM IST)
12 August 2026, 9:51 AM IST (Updated 12 August 2026, 9:56 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल ने निवेशकों के विश्वास को ठेस पहुंचाई. इसके चलते मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए.

वहीं, आज बुधवार को एक बार फिर से बाजार में गिरावट दिखी है. शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार की शुरुआत करते हुए नजर आएं हैं. आइए जानते हैं कि अभी सेंसेक्स और निफ्टी की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट दिखी है. आखिरी में हम यह भी जानेंगे कि बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की चाल क्या थी.

सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की गिरावट

सेंसेक्स में आज अभी तक 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को सेंसेक्स की शुरुआत 78,263.33 के स्तर से हुई उसके बाद इसमें और भी गिरावट देखी गई. 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स में 0.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 228.21 अंक लुढ़कर लाल निशान में 77,926.04 के लेवल पर कारोबार करते हुए नजर आया.

किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट?

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से केवल सात शेयरों में तेजी दिखी और ये हरे निशान में कारोबार कर रहे थे बाकी के 23 शेयर लाल निशान में दिखे. 9 बजकर 19 मिनट पर टेक महिंद्रा में 1.19 फीसदी का उछाल दिखा और यह हरे निशान में 1654.45 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एशियन पेंट्स में 0.50 फीसदी की तेजी दिखी. इनके अलावा एचसीएल टेक में 0.23 फीसदी की तेजी, टाटा स्टील में 0.16 फीसदी की तेजी, एसबीआई में 0.14 प्रतिशत की तेजी, इटरनल में 0.13 फीसदी का उछाल और सन फार्मा में 0.07 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, आईटीसी, टाइटन, टीसीएस, इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस समेत अन्य शेयर रहे.

24500 के नीचे निफ्टी

अब 50 शीर्ष शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की बात करते हैं. निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई है. 9 बजकर 21 मिनट पर निफ्टी में 0.23 फीसदी की गिरावट दिखी. यह 55.50 अंक लुढ़कर लाल निशान में 24,416.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके शीर्ष 50 शेयरों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट नजर आई.

मंगलवार को कैसी थी मार्केट की चाल?

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज उछाल ने निवेशकों के विश्वास को ठेस पहुंचाई, जिसके चलते मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 78,154.25 पर बंद हुआ. दिन के दौरान इसमें 494.18 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 78,048.26 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 24,471.70 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पैक से, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे. वहीं, गिरावट उछाल वाले शेयरों में इटरनल, इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल रहे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 2.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 89.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

कच्चे तेल में फिर उछाल, दुनिया भर के शेयर बाजारों में हलचल; अब होर्मुज पर टिकी सबकी नज़र

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?