Share Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने के बजाय और भी तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखा है. ताजा मामला ईरान और इजरायल के बीच शुरू नई जंग का है. हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में उसके ठिकानों पर हमला किया. उसके बाद ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया और अब इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया है.
इन हमलों से ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता में और अधिक देरी हो सकती है. वहीं, इन भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल के बढ़ते दाम और डॉलर की बढ़ी मांग के साथ रुपये में गिरावट के बीच आज घरेलू शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया.
जी हां, भारतीय शेयर बाजार आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. मार्केट की चाल बीयर (बाजार में भारी गिरावट) वाली दिखी है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में मार्केट खुलते ही 800 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 23100 के नीचे कारोबार करते हुए दिखा. आइए जानते हैं कि शेयर बाजार की चाल क्या है और किन शेयरों में तेजी और किसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
सेंसेक्स में 842 अंकों की भारी गिरावट
आज सोमवार को सेंसेक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखा. मार्केट ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स में 824.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह 9 बजकर 15 मिनट पर 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 73,419.29 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखा. बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को यह 74,243.34 पर बंद हुआ था और आज इसकी ओपनिंग 73,421.61 के स्तर पर हुई.

30 में से मात्र 2 शेयरों में तेजी
स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में मार्केट खुलते ही इसके 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि मात्र 2 शेयर ही तेजी में दिखे. तेजी वाले शेयरों में टेक महिंद्रा और सन फार्मा शामिल रहे. टेक महिंद्रा में 0.18 फीसदी की तेजी और यह हरे निशान में 1485.40 पर कारोबार करते हुए दिखा, वहीं Sun Pharma के शेयर 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 1785.10 पर ट्रेड करते हुए दिखे.
अब गिरावट वाले कुछ खास शेयरों की बात करें तो बजाज फिनसर्व में 2.04 फीसदी, इटरनल में 1.85 फीसदी, टाटा स्टील में 1.81 फीसदी, ट्रेंट में 1.73 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.72 फीसदी और इंडिगो में 1.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

23100 के नीचे निफ्टी की ओपनिंग
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. सोमवार को मार्केट खुलते ही इसमें 1.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह शेयर लाल निशान में 278.45 अंकों की सुस्ती के साथ 23,088.25 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसका पिछले कारोबारी सत्र का बंद 23,366.70 का लेवल था. वहीं, आज इसकी ओपनिंग 23,080.70 पर हुई. 9 बजकर 39 मिनट पर निफ्टी के कुल 50 शेयरों में से 7 में तेजी और 43 में गिरावट देखी गई.
US-ईरान संघर्ष से महंगाई का कहर! ₹8 पेट्रोल-डीजल, ₹89 घरेलू व ₹1422 कमर्शियल गैस महंगा
