Home Latest News & Updates Stock Market में उतार-चढ़ाव के बीच बजाज फाइनेंस का धमाका, पर IT शेयर्स ने बिगाड़ा सारा खेल

Stock Market में उतार-चढ़ाव के बीच बजाज फाइनेंस का धमाका, पर IT शेयर्स ने बिगाड़ा सारा खेल

by Preeti Pal 31 July 2026, 10:56 AM IST (Updated 31 July 2026, 11:44 AM IST)
31 July 2026, 10:56 AM IST (Updated 31 July 2026, 11:44 AM IST)
Stock Market में उतार-चढ़ाव के बीच बजाज फाइनेंस का धमाका, पर IT शेयर्स ने बिगाड़ा सारा खेल

Stock Market Update: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक माहौल में हुई. हालांकि, लेकिन शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले, फिर बाद में बाजार लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया. एक तरफ बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. वहीं, दूसरी तरफ आईटी सेक्टर में बिकवाली ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. इसके बावजूद विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा. सेंसेक्स और निफ्टी का हालखने को मिली. ऑटो इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत मजबूत रहा. दूसरी तरफ आईटी इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों ने आईटी कंपनियों में मुनाफावसूली की, जिससे इस सेक्टर पर दबाव बना रहा.

बजाज फाइनेंस की चर्चा

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा बजाज फाइनेंस की रही. कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में 6,081 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी की आय में बढ़ोतरी और एसेट क्वालिटी में सुधार ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया. बजाज फाइनेंस के अलावा बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति सुजुकी, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा जैसे शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. वहीं, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी रही.

इन वजहों से बुधवार को 880 अंक उछला था शेयर बाजार, आज क्या है हाल? जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

इस शेयर ने भी दिखाया दम

भारत फोर्ज के शेयरों ने भी निवेशकों को खुश किया. कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 2,209 रुपये तक पहुंच गया. वहीं नविन फ्लोरीन इंटरनेशनल के शेयरों में भी 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. कंपनी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साथ सोडियम बोरोहाइड्राइड के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए समझौता किया है. बात करें विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की तो, उनका भरोसा भी भारतीय बाजार पर कायम है. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 3,623 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे. पिछले तीन कारोबारी सत्रों से विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 1,864 करोड़ रुपये की बिकवाली की.

करेंसी बाजार

करेंसी बाजार से भी अच्छी खबर आई. भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 95.39 पर खुला. रुपये में मजबूती और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. इसके अलावा वैश्विक संकेत भी भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 14 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया. जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी बढ़त में रहे. वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. साथ ही अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे.

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 1 प्रतिशत गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता नजर आया. हालांकि, जुलाई महीने में तेल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में खास प्रगति नहीं होने के बावजूद वैश्विक आपूर्ति बेहतर रहने से तेल की कीमतों पर दबाव बना. आज निवेशकों की नजर कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी. मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल, इंडियन ऑयल, गेल इंडिया, एबीबी इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज के साथ कई और कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इन नतीजों का असर अगले कारोबारी सत्रों में बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

Indian Currency: रुपये की मजबूती बरकरार, डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी का 95.63 पर कारोबार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?